Search

 
 
 

हजारीबाग : शिवपुरी में बन रही नाली से लोगों को परेशानी

 
Hazaribagh : शिवपुरी में बाघमूर्ति के पास बन रही नाली से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दरअसल वहां सामने जनवितरण प्रणाली की दुकान है. उपभोक्ता वहां राशन उठाव के लिए आते हैं. नाली निर्माण से सड़क संकीर्ण हो गया है. वाहनों के टर्निंग में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाली के किनारे किल निकले हुए हैं, जिससे लोगों को खतरा बना रहता है. दरअसल यहां नाली बनाकर स्लैप से उसे ढक पक्कीकरण करना है. काफी दिनों से यह काम चल रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर निवर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन कसेरा ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को जल्द नाली निर्माण कराने की बात कही है. वह शादी समारोह में बाहर गए हैं. ठेकेदार ने उन्हें आश्वस्त किया है कि शादी समारोह से लौटते ही जल्द नाली निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/three-jharkhand-players-in-indian-womens-hockey-team-for-australia-tour/">ऑस्ट्रेलिया

दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही