Search

 
 
 

हजारीबाग : थाना प्रभारी के विदाई पर भावुक हुए लोग, कहा- अच्छा काम किया

 
थाना प्रभारी सहित आठ एसआई का विदाई समारोह Chauparan, Hazaribagh:  चौपारण थाना परिसर मे रविवार को निवर्तमान थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर सहित आठ एसआई का विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम ने कहा कि शंभूनंद ईश्वर जैसा कुशल थानेदार बिरले मिलते हैं. मौके पर उपस्थित पत्रकार, सामाजिक, राजनीतिक लोगो ने भी कहा कि चौपारण थाना प्रभारी की उपलब्धि शानदार है. समय पर काम करने वाले थाना प्रभारी के रूप में उन्होंने कई मत्वपूर्ण उल्लेखनीय कार्य किया. वहीं पूर्व थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने कहा कि समारोह में लोगों की उपस्थिति यह बता रही है कि पुलिस और पब्लिक के रिश्ते को मजबूत किया है. मैंने विभाग द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-villagers-worshiped-the-forest-goddess-tied-raksha-sutra/">हजारीबाग

: ग्रामीणों ने की वन देवी की पूजा, बांधा रक्षा सूत्र

दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया : शंभूनंद ईश्वर

वहीं शिक्षाविद सह पूर्व मुखिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय ने कहा कि थाना प्रभारी की विदाई का भावुक क्षण है. उन्होंने अपने कार्यकाल मे हर आम और खास को विधि सम्मत सहयोग किया. प्रशासनिक व्यवस्था में भी मे इन्होंने भरपूर सहयोग किया है. वहीं स्थानांतरण हुए सभी एसआई ने कहा कि शंभूनंद ईश्वर के सानिध्य में काम करने का मौका मिला है. हर मसलो पर इनका भरपूर सहयोग मिला. इनके मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण सफलता रमना थाना को मिली है. थाना प्रभारी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि स्थानांतरण में जाना एक प्रशासनिक प्रक्रिया है. मेरी वर्दी लोगों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों को सजा दिलाने के लिये सदेव कार्य करती रहेगी. मेरे पास जो जरूरतमंद आए मैंने उसकी हर संभव मदद की. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हेलाल अख्तर, अक्सर अंसारी, मनीष सिन्हा, प्रदीप सिंह समेत पुलिस के जवान और स्थानीय लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-four-people-including-two-children-were-murdered-in-a-family-dispute-5-accused-arrested/">चाईबासा:

पारिवारिक विवाद में हुई थी दो बच्चों समेत चार की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही