Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : भारतीय कायस्थ महासभा के ‘जोहर डांडिया नाइट’ में झूमे लोग

Advertisement
Advertisement
Daru : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई हजारीबाग की ओर से जोहर डांडिया का आयोजन गुरुवार की रात प्रधान कैफेटेरिया के प्रांगण में किया गया. जिसमें देर रात तक लोग खूब झूमे, गरबा नृत्य के साथ डांडिया किया. यह कार्यक्रम जिला महिला प्रकोष्ठ एवं समाज कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से किया गया था. कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना सिन्हा, जिला महिला महामंत्री रश्मि लाला, समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपेश बिहारी लाला और समाज कल्याण प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसमें प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लिया. इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता रानी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. पूरे कार्यक्रम में माता रानी के भजनों एवं गरबा गीतों पर प्रतिभागी डांडिया करते रहे. कार्यक्रम में बच्चे, युवा, बुजुर्ग, युवक-युवतियां शामिल हुए. कार्यक्रम समापन के दौरान प्रधान कैफेटेरिया के संचालक प्रभात प्रधान एवं उनकी टीम ने सभी के प्रति आभार जताया. इसे भी पढ़ें-दुर्गा">https://lagatar.in/administration-released-route-chart-and-3-news-from-bokaro-bermo-regarding-durga-puja/">दुर्गा

पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट समेत बोकारो,बेरमो की 3 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dandiya-2_308-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही