Search

 
 
 

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में डांडिया पर झूमे लोग

 
Hazaribagh : नवरात्र के अवसर पर तरबा-खरबा स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के मुख्य कैंपस में शनिवार को डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर सभी प्राध्यापक व कर्मियों के साथ काफी संख्या में विद्यार्थियों ने डांडिया का लुत्फ उठाया. इस खास मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने सभी को नवरात्र की बधाई देते हुए कहा कि दुर्गोत्सव आदिशक्ति के आगमन का सूचक है. यह त्योहार धर्म की अधर्म पर विजय को लेकर मनाया जाता है. उन्होंने इसे मां दुर्गा की आराधना का पर्व बताया और आगे कहा कि मां सभी के कष्टों को दूर करती हैं. उन्होंने डांडिया के दौरान किए जाने वाले नृत्य का जिक्र करते हुए कहा कि दरअसल नृत्य भावनाओं को व्यक्त करने का एक बेहतर तरीका है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अद्भुत और ऊर्जावान बनाता है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-banna-gupta-met-raghuvar-and-abhay-singh-met-saryu-rai-speculations-intensified/">जमशेदपुर

: बन्ना गुप्ता ने रघुवर से और अभय सिंह ने सरयू राय से की मुलाकात, अटकलें तेज

डांडिया नृत्य में गणमान्य लोग हुए शामिल

डांडिया नृत्य में आमंत्रित अतिथि ममता शर्मा, डॉ प्रीति व्यास, डॉ स्वाती भार्गव, कुमारी सीमा, पंकज प्रज्ञा, प्रीति वर्मा, उमा कुमारी, एकता कुमारी, विशाखा, सुप्रिया, रंजू, शालू सिन्हा, लक्ष्मी तिग्गा, रेखा कुमारी, स्मिता डुंगडुंग, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ रूद्र नारायण, डॉ राजकुमार, डॉ दिवाकर निराला, डॉ सत्यप्रकाश, डॉ आलोक कुमार, रविकांत, उदय रंजन, विजय लाल, प्रभात किरण, प्रभात कुमार, राहुल कुमार, अजय वर्णवाल, राज तिवारी, युगल कुमार, राजेश कुमार समेत कई विद्यार्थियों ने भाग लेकर माहौल खुशनुमा माहौल बना दिया. संचालन कला एवं मानविकी संकाय डीन डॉ रोजीकांत ने किया. इसे भी पढ़ें-गोलगप्पा">https://lagatar.in/40-people-became-victims-of-food-poisoning-after-eating-golgappa-two-news-from-koderma-including-hospitalization/">गोलगप्पा

खाने से 40 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती समेत कोडरमा की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही