Search

 
 
 

हजारीबाग: परना जतरा मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

 
Hazaribagh: कटकमदाग प्रखंड स्थित बेस पंचायत के कुरलुगांवा में शुक्रवार को आदिवासी परना जतरा मेला का आयोजन किया गया. इसमें आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. मेले में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी गोविंद सिंह शामिल हुए. उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने अपनी भाषा और संस्कृति को संरक्षित करने में काफी अहम भूमिका निभाई है. हमें इसे आगे बढ़ाना है. विशिष्ट अतिथि झामुमो नेत्री रुचि कुजूर ने कहा कि आदिवासी अपनी सांस्कृतिक रीति रिवाजों को साथ लेते हुए अब शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ व्यापार में भी आगे आएं. आदिवासी कला, संस्कृति और भाषा को देश के साथ-साथ विदेश में पहचान बनाएं. कलाकारों में प्रेरणा और सहूलियत देने की आवश्यकता है ताकि आदिवासी भी अपना हुनर विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा पाएं. इस अवसर पर बेस पंचायत के ग्रामीण काफी संख्या में शामिल हुए. ग्रामीणों ने आदिवासी वेशभूषा में जतरा मेले का भरपूर आनंद उठाया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े और पारम्परिक वेशभूषा में कटकमदाग थाना के प्रभारी धनंजय प्रजापति समेत सभी अतिथियों का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें– राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-our-journey-is-against-the-ideology-of-bjp-and-rss-media-not-with-the-opposition/">राहुल

गांधी ने कहा, हमारी यात्रा भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ, मीडिया विपक्ष के साथ नहीं
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जतरा मेला समिति के कार्यकारी अध्यक्ष विक्की कुमार धान ने अंगवस्त्र देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया. संचालन अध्यक्ष पानु उरांव ने किया. इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से मेला समिति के उपाध्यक्ष सनिक धान, सचिव मुटर उरांव, कोषाध्यक्ष बिरसा भगवान, महामंत्री नरशिंह टोप्पो, आलोक धान, परनु बारला, संदिप उरांव, संदीप बारला, सुरेश टोप्पो, मनोज टोप्पो, विवेक बांडो, अनिकेत बांडो, महावीर उरांव, राहुल टोप्पो, संजय धान, महेश धान, बसंत उरांव, पवन धान, मकनी बांडो, मंगरा उरांव, मनोज महतो और विवेक बांडो की भूमिका रही. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/hemant-biswa-sarma-said-we-demolished-al-qaeda-offices-not-madrasas/">हेमंत

बिस्व सरमा बोले, हमने मदरसे नहीं, अल कायदा के दफ्तरों को गिराया, राहुल पाकिस्तान में यात्रा निकालें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही