Search

 
 
 

हजारीबाग: लोगों ने की सड़क बनाने की मांग, मुखिया ने दिया आश्वासन

 
Hazaribagh: बरही-गया रोड स्थित कलाली गली के लोग बारिश के पानी से परेशान हैं. रोड पर पानी जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है. इसे लेकर सोमवार को लोगों ने सड़क जाम कर दिया. रास्ता बंद कर लोगों ने सड़क बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक नाली और सड़क नहीं बनेगी, वे लोग वहां से नहीं हटेंगे. इसे भी पढ़ें- CM">https://lagatar.in/fake-twitter-account-created-in-the-name-of-kalpana-soren-wife-of-cm-hemant-soren-complaint-filed/">CM

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम से बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, शिकायत दर्ज
जानकारी मिलने पर बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम व पंचायत समिति सदस्य जीतू ठाकुर पहुंचे. उन्होंने आश्वासन दिया कि फंड नहीं रहने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है. लेकिन फिलहाल निजी मद से पानी निकासी का कार्य एक-दो दिन के अंदर करवा दिया जाएगा. जैसे ही फंड आता है, सबसे पहले कार्य इसी रोड से शुरू होगा. वहीं वार्ड सदस्य सिंकी देवी ने महिलाओं को समझाने में पूरा सहयोग किया. कहा जैसे ही मुखिया को फंड दिया जाएगा, कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा. इस आंदोलन में नारायण गोस्वामी, मुकेश प्रजापति, राजकुमार गोस्वामी, अजय निषाद, मनोज केसरी और शिवकुमार समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-should-get-bharat-ratna-kejriwal/">मनीष

सिसोदिया को मिलना चाहिए भारत रत्न : केजरीवाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही