Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: दिन में रंगों से सराबोर हुए लोग, शाम में जमकर उड़े अबीर गुलाल

Hazaribag : हजारीबाग जिला में हमजोली संग जमकर होली मनाई गई. दिनभर लोग सतरंगी रंगों में सराबोर हुए, तो शाम होते ही खूब अबीर-गुलाल उड़े. छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर जिले भर में उत्साह और उल्लास से रंगों का त्योहार मनाया गया. बच्चों और युवाओं में खासा उमंग छाया रहा. पुए-पकवान के साथ बर्रा, धूसका आदि का भी लोगों ने स्वाद चखा. साथ ही घर आए मेहमानों का इन्हीं लजीज व्यंजनों से स्वागत किया गया. ग्रामीण क्षेत्र में भी होली का उत्साह देखने को मिला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-153.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं ने होली को लेकर सौहार्द्र और भाईचारगी का पैगाम बांटा. गुरुकुल कोचिंग संस्थान में निदेशक जयप्रकाश जैन के नेतृत्व में होली मनाई गई. अबीर-गुलाल के साथ विद्यार्थियों के बीच मिठाइयां बांटी गई. कई लोगों ने देवस्थलों में पूजा-अर्चना की और मंदिरों में देवी-देवताओं के चरणों में अबीर-गुलाल चढ़ाए. इसे भी पढ़ेंकम">https://lagatar.in/colors-of-rangotsav-have-not-diminished/">कम

नहीं हुए हैं रंगोत्सव के रंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही