Search

 
 
 

हजारीबाग: छिनतई कर भाग रहे युवक की लोगों ने जमकर की धुनाई

 
Hazaribagh: सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को छिनतई की घटना हुई. एक युवक ने दिनदहाड़े गैरेज के पास घटना को अंजाम दिया. लेकिन बुजुर्ग से चार लाख रुपए की छिनतई कर भाग रहे युवक को गैरेजवालों ने पकड़ लिया. उसकी जमकर धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि सखिया निवासी सुबल कुमार ने चार लाख रुपए बैंक ऑफ इंडिया से निकाला था. वहीं उनके पिता केशवराम मेहता ने यूनाइटेड बैंक से 18000 रुपए पेंशन की राशि निकाली थी. बताया जाता है कि यूनाइटेड बैंक के पास उनकी बाइक रखी थी. बाइक को पंक्चर देख सुबल ने अपने पैसे पिता को दे दी. बाइक पैदल खींचते हुए गैरेज ले गए. वहां पहले से रेकी कर रहा युवक सुबल के पिता के हाथ से बैग छीन कर भागने लगा. हल्ला करने पर गैरेज के मिस्त्रियों ने युवक को पकड़ लिया. फिर उसकी धुनाई शुरू कर दी. इसे देख स्थानीय लोगों ने भी उसपर अपने हाथ साफ किए और फिर पुलिस को सौंप दिया. सुबल ने बताया कि घर की ढलाई और शादी का बकाया रकम चुकता करने के लिए पैसे निकाले थे. उन्होंने गैराज मिस्त्रियों के प्रति आभार जताया कि लुटने से बच गए. इसे भी पढ़ें– मोकामा">https://lagatar.in/former-mokama-mla-anant-singhs-health-deteriorated-admitted-to-icu-of-pmch-in-patna/">मोकामा

के पूर्व विधायक अनंत सिंह की बिगड़ी तबीयत, पटना के PMCH के ICU में कराया गया भर्ती
उन्होंने कहा कि पुलिस के भरोसे नहीं रहा जा सकता है. पूछताछ में पैसे लेकर भाग रहा युवक पटना स्थित आनंद नगर का निवासी निकला. उसने अपना नाम रमेश यादव बताया. पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक से पैसे निकालकर घर जाना भी मुश्किल होने लगा है. कहने को तो दिन-रात पुलिस पेट्रोलिंग करती है. लेकिन दिनदहाड़े बीच शहर में लूट और छिनतई की वारदात भी हो रही है. पेंशनधारियों ने भी खुद को दहशत के माहौल में रहने की बात कही. इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-batch-of-rangreta-mahasabha-reached-amritsar-bjp-sc-morcha-welcomed-the-sangat/">जमशेदपुर

: रंगरेटा महासभा का जत्था अमृतसर पहुंचा, भाजपा एससी मोर्चा ने संगत का किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही