Search

 
 
 

हजारीबाग : बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

 
Ranchi/Hazaribagh :  बैंक में पैसा जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप के मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना हजारीबाग जिले के इचाक सिझुआ गांव में मंगलवार को घटी है. मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है और वह सल्फरनी पेट्रोल पंप का मैनेजर था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैनेजर चार दिनों के पैसे का कलेक्शन लेकर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने मैनेजर से पैसा लूटने का प्रयास किया. मैनेजर ने जब इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने मैनेजर को गोली मार दी. मैनेजर को एक गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-12-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही