Search

हजारीबाग : सीएम के बयान से भड़का फार्मासिस्टों का आक्रोश समेत 2 खबरें

राज्य भर में किया जा रहा चरणबद्ध आंदोलन, जिले में धरना के बाद निकाला गया जुलूस मुख्यमंत्री ने दवा दुकान खोलने के लिए फार्मासिस्ट डिग्री की अनिवार्यता को खत्म करने की कही थी बात Hazaribagh : हजारीबाग में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना देकर अपना विरोध दर्ज किया है. शाम के 4:00 बजे डिस्ट्रिक्ट धरना स्थल पर धरना देने के बाद पुराने समरणालय से कचहरी, अनंदा चौक, नवाबगंज मेन रोड होते हुए झंडा चौक में विरोध प्रदर्शन के साथ धरना समाप्त हो गया. फार्मासिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि पूरे राज्य भर में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. इसी कड़ी में हजारीबाग में विरोध दर्ज किया जा रहा है. संघ का कहना है कि 28 जून को नगड़ी रांची में एक कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री ने बयान दिया था कि अब दवा दुकान खोलने के लिए फार्मासिस्ट की जरूरत नहीं होगी. एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि यह बयान सरासर गलत है. संघ इसका विरोध करती है. चूंकि पीसीआई भारत सरकार के गजट ड्रग एंड केमिस्ट एक्ट 1940 और 1945 नियम के अनुसार सिर्फ और सिर्फ एक निबंधित फार्मासिस्ट की ओर से ही दवा दुकान खोलने और भंडारण क्रय विक्रय एवं पीपीआर 2015 के आलोक में फार्मेसी प्रैक्टिस निबंधित फार्मासिस्ट का अधिकार प्राप्त है. इसलिए फार्मासिस्ट मुख्यमंत्री के बयान को गलत बता रहे हैं और इसके विरोध में राज्यभर के फार्मासिस्ट विरोध दर्ज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-hearing-on-rahul-gandhi-case-now-on-july-22/">मोदी

सरनेम केसः राहुल गांधी मामले पर अब 22 जुलाई को सुनवाई

….तो इसलिए किया जा रहा विरोध

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अमरदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री को फार्मेसी एक्ट की जानकारी नहीं है. अगर ऐसा रहा, तो मुख्यमंत्री के अनुसार किसी भी विभाग में कोई डिग्री की जरूरत नहीं है. फिर सरकार इतना कॉलेज क्यों खोल रही है और क्यों डिग्री करवा रही है. पीसीआई भारत सरकार के गजट ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एवं 1945 एवं पीपीआर 2015 फार्मेसी एक्ट के आलोक में सिर्फ और सिर्फ एक निबंधित फार्मासिस्ट को फार्मेसी का पूर्ण अधिकार है. झारखंड राज्य में पीपीआर फार्मेसी एक्ट 2015 जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है. इस एक्ट में फार्मासिस्ट को फार्मेसी प्रैक्टिस का पूर्ण अधिकार है. उन्होंने यह भी मांग रखी कि सरकार अपने बयान को वापस ले, अन्यथा फार्मासिस्ट संघ सीएम के गलत बयानों को लेकर न्यायालय जाने की बात कही. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने सरकार से मांग रखी कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों सदर अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्ट की बहाली जल्द से जल्द निकाली जाए. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulal-reached-kabir-gyan-mandir-with-bjp-leaders-participated-in-rituals/">गिरिडीह

: भाजपा नेताओं के साथ कबीर ज्ञान मंदिर पहुंचे बाबूलाल, अनुष्ठान में हुए शामिल

विरोध प्रदर्शन में थे शामिल

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला सचिव सुजीत कुमार, प्रो मिथिलेश कुमार, प्रो उज्जवल कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, अरविंद झा, अविनाश कुमार, लेक्चरर स्नेहा सिंह, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, नंदनी कुमारी, निक्की कुमारी, अंजली रानी, प्रकाश मेहता, शुभम कुमार, रोशन अंकित पटेल, खुशी कुमारी, राहुल कुमार, रवि कुमार रजक, ओम प्रकाश, विनय यादव, कुणाल कुमार गुप्ता, विमल कुमार, योगेंद्र कुमार समेत कई फार्मासिस्ट उपस्थित थे. दूसरी खबर

सदर विधायक ने 96 लाख की सड़क का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/vvvv-4-scaled.jpg"

alt="" width="2560" height="967" /> Daru : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को हजारीबाग प्रखंड अंतर्गत हरली में नवनिर्मित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय से एनएच-100 तक पहुंच पथ का शिलान्यास किया. यह सड़क डीएमएफटी मद से 96 लाख की लागत से बनाया जाएगी. इसकी कुल लंबाई 1150 मीटर होगी . इस सड़क का शिलान्यास सदर विधायक के साथ हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून ने नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि इस विद्यालय का भवन और चहारदीवारी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. आज पथ का शिलान्यास भी हो रहा है. उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस भवन में बच्चियों की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी. इससे स्थानीय बच्चियों को काफी लाभ मिलेगा. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, रामनरेश कुशवाहा, राजन सिन्हा, नागेश्वर महतो, संजय कुमार कुशवाहा, सोनी कुशवाहा, मोहम्मद फारूकउद्दीन, राजू कुमार, संजीत कुमार वर्मा, रौशन सिन्हा, किशुन प्रसाद, देवदत्त प्रसाद, टूकन प्रसाद सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

मंडप कार्यों का निरीक्षण

शिलान्यास के बाद सदर विधायक ने प्रखंड के रामदेव खरिका मंडप निर्माण का निरीक्षण किया. उसमें उन्होंने टाइल्स उपलब्ध कराने की बात कही. वहीं प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता और ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//