Search

 
 
 

हजारीबाग : 16 मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

 
Hazaribagh: चौपारण पुलिस प्रतिबंधित पशु तस्करी रोकने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है. मामले में कई तस्कर गिरफ्तार भी हुए हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को चोरदाहा चेकपोस्ट पर 16 भैंस का बच्चा लदा पिकउप वाहन को जब्त किया गया. मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में बरही डीएसपी सुरजीत कुमार और चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. आरोपी रामकिशोर सिंह, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता- हरेन्द्र सिंह ग्राम- कुसमाही थाना- उतवन्त नगर जिला-भोजपुर, मो सोनू उम्र-26 वर्ष पिता- मो मुख्तार सा- नमजद गौरा लालपुर थाना-जखनिया जिला- गाजीपुर (यूपी) है. पिकअप वाहन में 16 भैंस का बच्चा क्रूरतापूर्वक लदा हुआ था. पूछताछ के क्रम में सही कागजात नहीं मिला. दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी दल में दीपक कुमार सिंह, सअनि संजय हाँसदा और चौपारण थाना-चोरदाहा में तैनात सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-workers-welcomed-sameer-mohanty-as-candidate/">बहरागोड़ा

: समीर मोहंती को प्रत्याशी बनाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही