Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गुलजार रहे पिकनिक स्पॉट, तैनात रही पुलिस

Advertisement
Advertisement
मांसाहार दुकानों पर सुबह से ही उमड़ पड़ी थी भीड़ पिकनिक स्पॉट व चौक-चौराहों पर तैनात दिखी पुलिस Vishnugarh, Hazaribagh:  नये साल के पहले दिन चौक-चौराहों और बाजारों में कर्फ्यू जैसा नजारा दिखा. ज्यादातर दुकानें बंद रहीं. वहीं, पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. सुबह से ही मटन, चिकेन और मछली की दुकानों पर भीड़ जरूर दिखी, मगर दिन के चढ़ाव के साथ बाजारों में सन्नटा पसरा गया. लोगों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने-अपने पसंददीदा जगहों की तरफ रुख कर लिया. विष्णुगढ़ का जमुनिया डैम और कोनार डैम पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ दिखी. दोनों जगह नए साल का जश्न मना. वहीं, नए साल के जश्न में शराब पार्टी करने वालों की भी कमी नहीं रही. ऐसे लोगों का बिना शराब पीये जश्न नहीं मनता है. इसीलिए, दुर्घटना घटने की आशंका को देखते हुए पिकनिक स्पॉटों और चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती देखी गई. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-the-intact-urn-brought-from-ayodhya-was-taken-on-tour/">लातेहार

: अयोध्या से लाये गये अक्षत कलश का भ्रमण कराया गया

कोनार डैम में बड़ा हादसा टला, पलटने से बची नाव

नये साल पर कोनार डैम में पिकनिक मनाने आये कुछ लोग दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. दरअसल, कुछ लोग नौका विहार का लुत्फ लेने नाव पर सवार होकर डैम का परिभ्रमण कर रहे थे. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. इस बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलटते-पलटते बची. यह हादसा वहां हुआ, जहां पानी कम था और कई लोगों की जानें बच गईं. बता दें कि कोनार डैम में नाव का संचालन करने वाले अप्रशिक्षित हैं. इसे भी पढ़ें-हिट">https://lagatar.in/central-government-should-withdraw-hit-and-run-law-citu/">हिट

एंड रन कानून वापस ले केंद्र सरकार : सीटू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही