Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि के सभी कॉलेजों में होगा प्लेसमेंट सेल का पुनर्गठन

साइबर डिफेंस पाठ्यक्रम लागू करने का निर्देश वीसी ने की अंगीभूत, मॉडल और महिला कॉलेज के प्राचार्यों के साथ बैठक Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सभी अंगीभूत महाविद्यालय तथा मॉडल एवं महिला महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक की. यह जानकारी देते हुए विभावि के पीआरओ डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि सभी महाविद्यालय अपने यहां प्लेसमेंट सेल का पुनर्गठन करेंगे. विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर नजर रखेंगे तथा इस संबंध में आवश्यक पहल करेंगे. वहीं नैक मूल्यांकन के लिए निरंतर तैयारी करते रहेंगे तथा वर्ग में शिक्षण कार्य को रोचक और प्रभावी बनाएंगे. शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात का प्रतिवेदन यथाशीघ्र मुख्यालय में समर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें :#MS_DHONI">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-seen-with-his-elder-brother-after-years-discussion/">#MS_DHONI

वर्षों बाद अपने बड़े भाई के साथ आए नजर, चर्चा

कॉलेजों के विकास पर जोर

नई शिक्षा नीति के तहत इंटर्नशिप की व्यवस्था करेंगे. सभी महाविद्यालयों में कौशल विकास कोषांग का गठन करेंगे और इस कार्य में डॉ विमल कुमार मिश्रा से सहयोग लेंगे. साइबर डिफेंस पाठ्यक्रम को बाध्यकारी रूप से सभी महाविद्यालय में लागू किया जाएगा. संविदा पर नियुक्त शिक्षकों के संबंध में एक नियमावली तैयार करेंगे. यह भी तय हुआ की सभी प्राचार्य अपने महाविद्यालय के विकास से संबंधित प्रस्ताव और उस प्रस्ताव के औचित्य के बिंदु विश्वविद्यालय में समर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें :बिना">https://lagatar.in/7-bridges-built-without-approach-road-hc-directs-committee-of-lawyers-to-inspect-site/">बिना

एप्रोच रोड के बना दिए गए 7 पुल, HC ने वकीलों की कमिटी को दिया स्थल निरिक्षण का निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही