Hazaribagh: कटकमदाग थाना क्षेत्र के कटकमदाग गांव में सरकारी योजनाओं में धांधली और उसके निजी इस्तेमाल का मामला प्रकाश में आया है. कटकमदाग मुखिया उदय साहू को कुछ समय पहले फर्जी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया था. उसके बाद वहां के उपमुखिया आशीष कुमार गुप्ता को मुखिया का प्रभार दिया गया. एक साल के लिए बने मुखिया आशीष कुमार गुप्ता ने अपने लोगों के लिए योजना लाभ देने को लिए ना केवल चयनित स्थान से अलग जलमीनार बनवाया, बल्कि एक का निर्माण एक निजी स्कूल में करवा दिया. देखें वीडियो
ने बरकरार रखा मुखियाओं का अधिकार, कार्यकारी समिति का बनाया अध्यक्ष
निजी स्कूल में लगा दिया सोलर जलमीनार
मामला एक निजी स्कूल आदर्श उच्च विद्यालय कटकमदाग का है. 3 लाख 60 हजार में सोलर जल मीनार का निर्माण होना था. यह जलमीनार ग्राम सभा में कहीं और के लिए पास हुआ था. लेकिन मुखिया ने निजी इस्तेमाल करने के लिए अपने परिचित के निजी स्कूल में ही लगवा दिया.9 जलमिनारों का बदल दिया गया निर्माण स्थल
बात केवल इसी सोलर जलमीनार की नहीं है. पंचायत में कुल 9 जल मीनार का निर्माण करना था. पंचायत समिति में सहमति से जिस स्थान का चयन किया था उस स्थान पर योजना का निर्माण नहीं हुआ. व्यक्तिगत लाभ और अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योजना स्थल ही बदल दिया गया. पूरे मामले का पता तब चला जब पुराने मुखिया उदय साहू ने पुनः पदभार लिया. उन्होंने जब पुरानी फाइलों को देखा तो दंग रह गये. देखा कि चयनित स्थान कुछ और है और सोलर जलमीनार कहीं और बना है. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/the-government-retained-the-authority-of-the-chiefs-made-the-chairman-of-the-executive-committee/16142/">सरकारने बरकरार रखा मुखियाओं का अधिकार, कार्यकारी समिति का बनाया अध्यक्ष
Leave a Comment