Search

 
 
 

हजारीबाग : पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, प्रकृति को बचाने का आह्वान

 
प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी में पृथ्वी दिवस पर पेंटिंग्स प्रतियोगिता व इको ब्रिक्स निर्माण का आयोजन Hazaribagh: प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेंटिंग्स प्रतियोगिता और इको ब्रिक्स निर्माण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में गठित इको क्लब के मेंबर और शिक्षकों ने पौधरोपण कर किया. प्रधानाध्यापक विजय मसीह ने कहा कि जिस तेजी से प्राकृतिक संसाधन का दोहन हो रहा है, उससे पृथ्वी को काफी क्षति पहुंच रही है. ऐसे में पृथ्वी दिवस के माध्यम से उन मुद्दों की तरफ ध्यान आकर्षित करना है, जिनकी वजह से प्रकृति को नुकसान हो रहा है. वहीं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि वर्ष 2024 पृथ्वी दिवस का थीम है ग्रह बनाम प्लास्टिक. कहा कि हमारे दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक जहर घोल रहा है. अब जागरूकता से ही इसकी खपत को 2040 तक 60 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-car-went-out-control-and-collided-with-a-tree-one-dead-two-injured/">लातेहार

:अनियंत्रित हो कार पेड़ से टकरायी, एक की मौत दो घायल

पेंटिग्स प्रतियोगिता में प्रमोद को पहला स्थान

बच्चों ने भी एक से बढ़कर एक पेंटिंग और इको ब्रिक्स बनाकर पृथ्वी के बचाव और नुकसान के कारकों को दर्शाया. पेंटिग्स प्रतियोगिता में प्रथम प्रमोद कुमार, द्वितीय राजनंदनी, तृतीय साइना परवीन और लक्ष्मी कुमारी और इको ब्रिक्स बनाने वाले छात्र-छात्राओं में सोनम परवीन, चांदनी कुमारी, राजनीधी, शमा परवीन, आरसी मलका आदि को फलदार पौधा देकर सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक इमरान अयूब हुसैनी, डॉ. मैनेजर नाथ पांडेय, अशोक कुमार, डॉ. विकास सिंह, प्रिया, उषा रानी महतो, जाहिदा बानो, महेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, भारती नायक, सदा सदफ, अजय बैठा, उत्तम सिंह, राकेश कुमार, सुरेश कुशवाहा, कोमल पांखी, दिलीप कुमार का अहम योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-agricultural-produce-market-committee-becomes-strong-room-election-commission-gives-approval/">हजारीबाग

: कृषि उत्पादन बाजार समिति बना स्ट्रांग रूम, चुनाव आयोग ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही