आने-जाने में होनेवाले खर्च को लेकर बनी दुविधा की स्थिति सुब्रतो कप प्रतियोगिता के खिलाड़ियों को मिलेगा यात्रा भत्ता : आयोजन समिति आयोजन समिति ने की है राशि देने की व्यवस्था Hazaribagh: जिला मुख्यालय हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड और संत कोलंबा कॉलेज न्यू स्टेडियम में शुरू हुई सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में डाड़ी और केरेडारी प्रखंड से खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाए हैं. जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों के मन में इस बात को लेकर संशय है कि आने-जाने की व्यवस्था और किराया कौन देगा. इस दुविधा के कारण खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पा. वहीं इचाक देवकुली से दो टीमें फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंची हैं. उन्होंने जानकारी दी है कि 24 जुलाई को उद्घाटन के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. यह उद्घाटन प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा ने किया था. उनका कहना है कि 3000 रुपए आने-जाने में खर्च हो गए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-minister-satyanand-bhokta-and-mla-mathura-mahato-performed-bhoomi-pujan-of-engineering-college/">धनबाद
: मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक मथुरा महतो ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन
: नौकरी का प्रलोभन देकर पत्नी का कर लिया अपहरण
: मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक मथुरा महतो ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन
बाइक से भी पहुंचे खिलाड़ी
कर्जन ग्राउंड में 25 जुलाई को एक टीम पहुंची थी. सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी बाइक से पहुंचे थे. उसमें लगभग 2000 रुपए पेट्रोल में खर्च हुए. कुल मिलाकर दो दिनों में खिलाड़ियों के 5 हजार रुपए खर्च हुए. इसके लिए सभी खिलाड़ी आपस में 50-50 रुपए चंदा कर यहां आए. खिलाड़ियों का यह भी कहना है कि इस आयोजन में जर्सी समेत अन्य सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं. खेल के दौरान खाने-पीने की व्यवस्था आयोजन समिति ने की है. इचाक देवकुली टीम के कप्तान सागर कुमार का कहना है कि इस तरह के टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है. ग्रामीण इलाकों में फुटबॉल खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ उन लोगों को बेहतर प्लेटफॉर्म की आवश्यकता है.हजारीबाग में हो रहा सुब्रतो कप फुटबॉल
बता दें कि हजारीबाग जिला मुख्यालय में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें जिले के 14 प्रखंडों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. 24 जुलाई को कर्जन स्टेडियम में प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ और 26 जुलाई को समापन होगा. इस संबंध में आयोजन समिति का कहना है कि आने जाने के लिए विभाग की ओर से पैसे दिए जाएंगे. खिलाड़ी अपने पैसे से स्टेडियम पहुंचे हैं. खिलाड़ियों को एक फॉर्म दिया जा रहा है. उसमें खिलाड़ी अपना नाम और हस्ताक्षर करेंगे. टीम मैनेजर को पैसे उनके अकाउंट में भेजा जाएगा. इस कारण पैसे को लेकर किसी भी तरह का संशय नहीं है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जो टीम विजय होगी, उसे जर्सी समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वह प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएं. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-wife-kidnapped-by-luring-job/">धनबाद: नौकरी का प्रलोभन देकर पत्नी का कर लिया अपहरण
Leave a Comment