Search

 
 
 

हजारीबाग : डेंटिस्ट और दो बेटियों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 
पुलिस ने डेंटिस्ट का मोबाइल किया जब्त, होगी जांच हजारीबाग : शहर के एक डेंटिस्ट सहित उसकी दो बेटियों की मौत को लेकर शहर में काफी चर्चा हो रही है. पुलिस इस मामले की गुथली सुलझाने में लगी हुई है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. गौरतलब हो कि बीते सोमवार को तीनों की लाश घर से बरामद हुई थी. इसमें डॉ. राजकुमार के हाथ का नस कटा हुआ पाया गया था. वह चट्टी, कटकमसांडी के रहने वाले थे और विष्णुपुर में मकान बना कर रह रहे थे.तीनों का अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही हुआ. बताया जा रहा है कि डॉ. राजकुमार अक्सर बीमार रहते थे और उनके इलाज में मोटी रकम खर्च हुई थी. कुछ लोगों का यह भी कहना था डॉक्टर काफी कर्ज में थे, इसलिए डिप्रेशन में चल रहे थे. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें-अविनाश">https://lagatar.in/avinash-kumar-becomes-additional-chief-secretary-to-cm-arva-rajkamal-gets-the-responsibility-of-home-secretary/">अविनाश

कुमार बने सीएम के अपर मुख्य सचिव, अरवा राजकमल को गृह सचिव की जिम्मेदारी

पति समेत दो बेटियों की संदिग्ध मौत से सदमे में पत्नी

इधर, घटना के बाद डेंटिस्ट की पत्नी चांदनी राज सदमे में हैं. वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं. इस संबंध में कटकमदाग पुलिस ने बताया कि मृतक डेंटिस्ट की पत्नी से बात करने का प्रयास किया जा रहा है, पर वह अभी बात करने की हालत में नहीं है. डॉक्टर का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोबाइल का लॉक खुलने के बाद कई राज से पर्दा उठ सकता है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-manish-jaiswal-started-public-relations-by-worshiping-in-bhadrakali-temple/">हजारीबाग

: भद्रकाली मंदिर में पूजा कर मनीष जायसवाल ने शुरू किया जनसंपर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही