Search

 
 
 

लातेहार : पुत्र व पोता की प्रताड़ना से तंग आकर वृद्ध ने की खुदकुशी

 
Latehar: सदर थाना क्षेत्र के थाना निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सल्फास की गोली खाकर सोमवार को खुदकुशी कर ली. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार औरंगा नदी मुक्तिधाम में किया गया. दिवगंत राजेंद्र प्रसाद के छोटे पुत्र संदीप प्रसाद के आवेदन पर मंगलवार को सदर थाना में प्रदीप प्रसाद व अमित कुमार पर कांड संख्या 31/24 के तहत भादवि की धारा 306/34 के तहत नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है. संदीप प्रसाद ने थाना को दिये आवेदन में कहा है उसका बड़ा भाई प्रदीप प्रसाद व उसका बेटा अमित उसके पिता को प्रताडि़त करता था. इससे तंग आ कर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-police-busy-solving-the-mystery-of-death-of-dentist-and-two-daughters/">हजारीबाग

: डेंटिस्ट और दो बेटियों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि सोमवार को राजेंद्र प्रसाद ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. परिवार व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे सदर अस्पताल लाया गया था. यहां प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत से पहले सोमवार को राजेंद्र प्रसाद ने सदर अस्पताल में बयान दिया था कि वह अपना बेटा प्रदीप प्रसाद व पोता अमित कुमार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या किया है. इसका वीडिया यहां वायरल है. इसे भी पढ़ें-अविनाश">https://lagatar.in/avinash-kumar-becomes-additional-chief-secretary-to-cm-arva-rajkamal-gets-the-responsibility-of-home-secretary/">अविनाश

कुमार बने सीएम के अपर मुख्य सचिव, अरवा राजकमल को गृह सचिव की जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही