Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: निर्दोष को अभियुक्त बनाने में लगी है चौपारण पुलिस, जानें मामला

Advertisement
Advertisement
Ranchi/Hazaribag : निर्दोष व्यक्ति को अभियुक्त बनाने में पुलिस लगी हुई है. यह मामला हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र का है. यहां के बेलाही गांव के रहने वाले भिखारी यादव को चौपारण थाना की पुलिस कांड संख्या : 382/2022 के तहत एक्सीडेंट के एक मामले में निर्दोष होते हुए अभियुक्त बनाने में लगी हुई है. भिखारी यादव के परिजनों का कहना है कि 20 अक्तूबर 2022 को भिखारी यादव का गाड़ी लेकर उनके ही गांव का एक लड़का राहुल यादव पिता : कैलाश यादव बरही गया हुआ था. बरही से आने के दौरान जीटी रोड के पिपरा के पास एक्सीडेंट हो गया. इस क्रम में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/ntpcs-affidavit-in-high-court-compensation-given-to-encroachers-also/">हाईकोर्ट

में NTPC  का हलफनामा, अतिक्रमणकारियों को भी दिया गया मुआवजा

जिस दिन दुर्घटना हुई उस दिन आंध्रप्रदेश में था भिखारी यादव

भिखारी यादव के परिजनों का कहना है कि बाइक राहुल यादव चला रहा था, जबकि भिखारी यादव आंध्र प्रदेश में था. पुलिस उसका लोकेशन निकलवा कर जांच भी कर सकती है. लेकिन केस के अनुसंधानकर्ता एएसआई जेठा हेंब्रम सही जांच नहीं कर राहुल यादव को अभियुक्त बनाने के बजाय भिखारी यादव को अभियुक्त बनाने में लगे हुए हैं. बार-बार उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. परिजनों का कहना है कि जिस बाइक से दुर्घटना हुई है, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया, यह बिल्कुल सही है. लेकिन जो व्यक्ति बाइक नहीं चल रहा था और न ही वह मौके पर मौजूद था. इसके बावजूद पुलिस की ओर से अभियुक्त बनाना यह सरासर गलत है. इतना ही नहीं परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के समय बाइक चला रहे राहुल यादव ने घायल व्यक्ति को अपने साथ इलाज करने के लिए रिम्स भी ले गया. उन्होंने वहां पर अपना नंबर भी दिया. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस उल्टा कार्रवाई करने में लगी हुई है.

जिसके नाम बाइक, उसी पर होता है केस : जेठा हेम्ब्रम

केस के अनुसंधानकर्ता अब एसआई हो चुके जेठा हेम्ब्रम ने कहा कि एक्सीडेंट होने पर जिसके नाम बाइक होती है, उसी पर केस दर्ज किया जाता है. इस मामले में भी वैसा ही हुआ है. वह बाइक भले ही राहुल चला रहा होगा, लेकिन बाइक भिखारी यादव के नाम पर है. इसलिए नोटिस उनके नाम ही भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/five-lawyers-of-ranchi-civil-court-accused-of-assault-fir-in-kotwali-police-station/">रांची

सिविल कोर्ट के पांच वकीलों पर मारपीट का आरोप, कोतवाली थाना में FIR
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही