Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस पदाधिकारियों को मिला सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण

 
Hazaribagh: सदर अनुमंडल के सभी थानों के पदाधिकारियों को शनिवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. एसपी मनोज रतन चोथे के आदेश पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सदर, मुफ्फसिल, चरही, चुरचू, गिद्दी, केरेडारी, बड़कागांव, कटकमदाग, कटकमसांडी, इचाक और कोर्रा थाना के कर्णांकित पुलिस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आइआरएडी के डीआरएम रविशंकर कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी को प्रशिक्षण दिया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
वहीं एआरएफ प्रशिक्षण अरविंद कुमार आईटी सहायक सड़क सुरक्षा और शरीक इकबाल रोड इंजीनियर एनालिस्ट सड़क सुरक्षा ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. अरविंद कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से एआरएफ के 14 बिंदुओं को सड़क दुर्घटना के बाद एफआईआर दर्ज करते समय भरना अनिवार्य किया गया है. इससे सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण के समय सभी पक्षों का ध्यान रखा जा सकेगा. यह प्रशिक्षण पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) की निगरानी में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना के समेकित आंकड़ों को इकट्ठा कर आईआरएडी एप और एआरएफ के माध्यम से विभाग को उपलब्ध का कराना है. ऐसे प्रशिक्षण सड़क सुरक्षा और आईआरएडी को प्रति माह थानों को देने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें–  झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही