Search

हजारीबाग पुलिस ने छापामार कर 35 फर्जी आधार, 28 वोटर आईडी, 89 डेबिट कार्ड बरामद किये

हजारीबाग पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ही पहचान पत्र के सहारे कई फर्जी कार्ड बनाये जा रहे हैं, जिसका उपयोग सरकारी योजना का लाभ पाने और साइबर अपराध के लिए किया जा रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने एक स्थान पर छापेमारी की.
 
Ranchi : हजारीबाग पुलिस ने 35 फर्जी आधार कार्ड, फर्जी 28 वोटर आईडी कार्ड और फर्जी  89 डेबिट कार्ड बरामद किये हैं. हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना इलाके से फर्जी कार्ड बरामद किये गये है.

हजारीबाग पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ही पहचान पत्र के सहारे कई फर्जी कार्ड बनाये जा रहे हैं, जिसका उपयोग सरकारी योजना का लाभ पाने और साइबर अपराध के लिए किया जा रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने एक स्थान पर छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक ही फोटो से बने कई पहचान पत्र बरामद किये. इसके अलावा पुलिस ने 39 पासबुक, सात चेक बुक और दो लैपटॉप बरामद किये है.

इस संबंध में थाना प्रभारी सपन कुमार महत्ता ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।छापेमारी के दौरान बरामद कागजातजब्त कर लिये गये हैं उनकी जांच की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही