Search

 
 
 

हजारीबाग: चौपारण में पुलिस ने मारा छापा, नकली शराब जब्त

 
Hazaribagh: चौपारण में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर एक घर से नकली शराब बरामद की. थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सरदारपुर में एक पुराने मकान में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने और पैकिंग का सामान रखा है. इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए चौपारण पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंची. देखा कि कुछ बियर का कार्टून है. उसमें आठ पेटी बियर (192पीस) का कार्टून, विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें, 40 पीस रैपर, 450 भिन्न-भिन्न ब्रांड के ढक्कन और 500 एमएल अंग्रेजी शराब बनाने वाले लिक्विड थे. पुलिस ने सभी को जब्त कर लिया. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया सत्यापन से यह पता चला कि शराब तस्कर नकली अंग्रेजी शराब बनाते हैं. स्प्रिट में लिक्विड मिलाकर बोतल में डाल विभिन्न कंपनी के ब्रांड का रैपर और ढक्कन लगाकर नकली शराब की तस्करी कर रहे हैं. सभी सामानों को जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में चौपारण थाना उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. कांड में संलिप्त तस्करों की खोजबीन के लिए छापेमारी जारी है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही