Search

हजारीबाग: पुलिस ने चोरी की पांच बाइक को किया बरामद, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Hazaribagh : हजारीबाग जिला के केरेडारी में पुलिस ने चोरी की पांच बाइक को बरामद किया है. साथ ही तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी एन जी केरकेट्टा ने बताया कि 11 जून को भवानी कुमार महतो ने बाइक चोरी से संबंधित आवेदन दिया था. जिसमे पुरना बांध के पिंटू कुमार उर्फ खिरोधर यादव, सूरज यादव, अशोक यादव और धर्मेंद्र भुइयां के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. जांच के दौरान टंडवा के पिंटू कुमार उर्फ खिरोधर यादव को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों और चोरी की पांच बाइक बरामद की गई. आरोपियों के पास से लाल रंग की पैशन प्रो जेएच 13 एफ 5712, टीवी एस स्पोर्ट जेएच 02 बीके 3662, काले रंग की पल्सर जेएच 01 ए एल 2322, लाल रंग की हीरो होंडा जेएच 01 क्यू 1923 और एक पैशन प्रो जेएच 01डी पी 1770 बरामद की गई. इसे भी पढ़ें: मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-bjp-leaders-held-a-meeting-to-prepare-for-the-lok-sabha-and-assembly-elections/">मझगांव

: लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा नेताओं ने की बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//