Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने 34 गुमशुदा मोबाइल को बरामद करते हुए उसे संबंधित लोगों को सौंप दिया है. लोगों ने गुमशुदा मोबाइल के मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए एसपी और पुलिस विभाग के प्रति आभार जताया. साथ ही मोबाइल लेते ही उनके चेहरे पर खुशी के भाव थे. इस संबंध में एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि पुलिस की यह तीसरी पहल है, जब जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में गुमशुदा मोबाइल बरामद कर संबंधित लोगों को लौटाए गए. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/surprise-inspection-of-schools-done-on-the-instructions-of-dc-in-hazaribagh-74-teachers-found-absent/">हजारीबाग
में डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित
में डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित [wpse_comments_template]
में डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित
साइबर सेल की मदद से मोबाइल हुए बरामद
एसपी के निर्देश पर तकनीकी शाखा एवं साइबर सेल की मदद से मोबाइल बरामद किए गए. सभी मोबाइल की कुल कीमत लगभग 5.30 लाख थी. इसमें पटना निवासी इजाहुल हक के एक लाख रुपए मूल्य के मोबाइल भी शामिल थे. वहीं चरही की सुनिधि सिंह ने कहा कि मोबाइल चोरी करनेवाले को सामने लाने की जरूरत है. हजारीबाग की प्रियंका ने एसपी को मोबाइल चोरी होने पर बरामदगी के लिए दो बार ट्वीट भी किया था. एसपी ने कहा कि अब तक गुमशुदा 200 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं. उनकी कीमत करीब 25 लाख रुपए के आसपास है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/surprise-inspection-of-schools-done-on-the-instructions-of-dc-in-hazaribagh-74-teachers-found-absent/">हजारीबागमें डीसी के निर्देश पर किया गया विद्यालयों का औचक निरीक्षण, 74 शिक्षक मिले अनुपस्थित [wpse_comments_template]
Leave a Comment