Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : विभावि में लगी पुलिस की पाठशाला, इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने पढ़ा सड़क सुरक्षा का पाठ

Hazaribag : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की क्लास में फिजां बदली नजर आयी. हजारीबाग डीएसपी हेडक्वार्टर राजीव कुमार और ट्रैफिक थाना प्रभारी रोहित कुमार शिक्षक के रूप में दिखे. विभावि में पुलिस पदाधिकारियों ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही एमवी एक्ट और उसके प्रावधान के बारे में भी बताया. सेमिनार में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. उन्हें बताया गया कि ड्राइविंग के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए. विद्यार्थियों को सीट बेल्ट के उद्देश्य और लाभ के बारे में भी जानकारी दी गयी. (पढ़ें, बागेश्वर">https://lagatar.in/sanatani-aman-kumar-of-hazaribagh-came-out-in-support-of-bageshwar-dham/">बागेश्वर

धाम के समर्थन में उतरा हजारीबाग का सनातनी अमन कुमार)

आये दिन हजारीबाग में होती हैं सड़क दुर्घटनाएं

पदाधिकारियों का कहना है कि छात्रों को एमवी एक्ट की जानकारी नहीं होती है. जब वह परेशानी में पड़ते हैं, तो उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है. इसलिए उन्हें एमवी एक्ट के बारे में बताया गया. राजीव कुमार और रोहित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेवारी है. आये दिन हजारीबाग में सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई विद्यार्थी होनहार होते हैं और जीवन में कुछ कर सकते हैं. लेकिन थोड़ी सी लापरवाही के कारण उनकी मौत हो जा रही है. कई बार सड़क दुर्घटना में विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, जिससे उनका भविष्य भी अधर में लटक जाता है. विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना ना हो और उससे बचाव की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-after-ramcharitmanas-now-controversy-over-saraswati-puja/">बिहार

: रामचरितमानस के बाद अब सरस्वती पूजा पर विवाद

सेमिनार में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन

ट्रैफिक थाना प्रभारी का कहना है कि आये दिन वे लोग डिस्ट्रिक्ट मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाते हैं. इसमें हर रोज सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों को पकड़ा जाता है. विद्यार्थी ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करते हैं. उन लोगों को फाइन लगाना पड़ता है. लेकिन यह स्थिति अच्छी नहीं है. इस कारण लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पहुंचे हैं. इस दौरान सेमिनार में क्विज कराया गया, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मान के रूप में हेलमेट दिया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-all-india-culture-knowledge-examination-organized/">लातेहार

: सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही