Search

 
 
 

हजारीबाग : अवैध बालू लदा तीन ट्रैक्टरों को पुलिस ने किया जब्त

 
Hazaribagh:  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त नैंसी सहाय ने अवैध कार्यों पर नकेल कसने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. साथ ही जिले भर में छापेमारी और गश्ती दल को सक्रिय कर दिया गया है. इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना अंर्तगत पुलिस व सशस्त्र बल ने अवैध शराब, अवैध बालू के उत्खनन एवं अवैध वस्तुओं के परिचालन की रोकथाम के लिए रविवार को छापेमारी की. सुबह लगभग 3:30 बजे डमर चौक के पास तीन ट्रैक्टर एवं एक बाइक को रोककर पूछताछ और जांच की गई. जांच में यह पाया गया कि उक्त तीनों ट्रैक्टरों में कुल 300 सीएफटी अवैध बालू लोड है. पुलिस की दबिश के बाद तीनों ड्राइवर एवं एक अन्य व्यक्ति जो बाइक सवार था, उनका नाम पता पूछा गया. तीनों ट्रैक्टर के ड्राइवरों ने अपना नाम मुकेश यादव, जोकीम लकड़ा और अजय गोप बताया. तीनों बिना नंबर वाले ट्रैक्टर/वाहन पर अवैध बालू का परिचालन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें-Weather">https://lagatar.in/weather-alert-there-may-be-rain-with-thunderstorms-in-these-districts-including-ranchi-latehar-in-the-next-three-hours/">Weather

Alert: अगले तीन घंटे में रांची, लातेहार समेत इन जिलों में वज्रपात के साथ हो सकती है बारिश

तीन ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार गिरफ्तार

बड़कागांव निवासी बाइक चालक नीतीश कुमार गैरकानूनी तरीके से ट्रैक्टर को पुलिस से बचाकर संचालक के रूप में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पास करने का काम करते थे. इन सभी संदिग्धों के पास किसी भी प्रकार का वैध कागजात नहीं था. ऐसे में तीनों ट्रैक्टर एवं बाइक को जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही तीनों ट्रैक्टर चालक एवं बाइक चालक को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. बता दें कि अवैध रूप से बालू का उत्खनन कर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध है. ट्रैक्टर चालक, मालिक एवं संचालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने कहा है कि किसी भी प्रकार के गलत कार्य करने वालों पर सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. प्रशासन हर संदिग्ध गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए है. गिरफ्तारी के दौरान सदर सीओ मयंक भूषण कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र भगत व अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-four-people-died-after-pickup-van-overturned-in-arrah/">बिहारः

आरा में पिकअप पलटने से तीन महिला समेत चार की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही