Search

 
 
 

हजारीबाग पुलिस की सफलता, टीपीसी के 8 उग्रवादी गिरफ्तार, इंसास राइफल समेत कई हथियार बरामद

Ranchi/Hazaribag:  झारखंड पुलिस को उरीमारी ओपी क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
 
टीपीसी के गिरफ्तार उग्रवादियों व बरामद हथियार के बारे में जानकारी देते हजारीबाग पुलिस के अधिकारी.

Ranchi/Hazaribag:  झारखंड पुलिस को उरीमारी ओपी क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को 21 गुप्त सूचना मिली थी कि कोलियरी क्षेत्र में उग्रवादी संगठन के सदस्य एकत्र होकर बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई. टीम जब आसवा और गुडकुवा गांव के पास पहुंची, तभी एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन घुमाकर भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल और पेड़ से टकरा गई.

 

Uploaded Image

 

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भागने की कोशिश कर रहे सभी आठ लोगों को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से दो इंसास राइफल, 153 जिंदा कारतूस (5.56 एमएम, 7.62 एमएम और 7.65 एमएम) बरामद किए गए.

 

गिरफ्तार आरोपियों में सुनिल मुण्डा, विरेन्द्र मुण्डा, सुरेन्द्र मुण्डा, लालमोहन मुण्डा, अनिल मुण्डा, रविन्द्र गंझू उर्फ रिंकु, सत्येन्द्र गंझू उर्फ सन्दु और संजय मुण्डा शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, ये सभी टीएसपीसी संगठन के इशारे पर लेवी वसूली, धमकी और दहशत फैलाने जैसे कार्यों में संलिप्त थे.

 

बताया गया कि संगठन के जोनल कमांडर भीखन गंझू और सब-जोनल कमांडर दिनेश उर्फ रवि राम के निर्देश पर ये गिरोह सक्रिय था. इससे पहले 12 फरवरी को रामगढ़ के पतरातू क्षेत्र में भी इनकी संलिप्तता से भारी फायरिंग की घटना सामने आई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही