Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

 
Hazaribagh: पुलिस ने बरही और खोड़ाहर में हुई चोरी का खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पुलिस ने चोरी के सामान भी बरामद किए. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी ललित कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को करसो के बेलाटांड़ निवासी सुनीता रविदास के घर पर चोरी हुई थी. इसमें पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मो. समीर उर्फ वारिस को गिरफ्तार किया था. वहीं दूसरा फरार हो गया था. बाद में पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने दूसरे अभियुक्त मो असफाक खान उर्फ मंजर का नाम बताया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने हजारीबाग रोड स्थित युवराज होटल के पास रहने वाले गणेश केसरी और खोड़ाहर के दो घरों में चोरी करने की बात स्वीकारी थी. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किये गये कुछ जेवरात और अन्य सामान बरामद किये. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. प्रेस वार्ता के दौरान सब इंस्पेक्टर विकास कुमार और सरस्वती प्रसाद मौजूद थे.

पुलिस ने की लोगों से सहयोग की अपील

पुलिस निरीक्षक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि निःसंदेह पुलिस आप सबों के रक्षार्थ है. पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है. लेकिन खुद सजग रहना लोगों की पहली जिम्मेवारी है. जब भी बाहर जाएं, घरों में मजबूत ताला लगाएं. दरवाजे की कुंडी मजबूत हो, इस बात का पूरा ध्यान रखें. विश्वसनीय सूत्र को खबर करके जाएं. ज्यादा दिन तक घरों को सुनसान नहीं छोड़ें. इसका ध्यान रखें, ताकि आप और आपका घर सुरक्षित रहे. कहा कि कोई भी घटना होने पर जल्द पुलिस को सूचना दें. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/anti-national-activities-have-reduced-in-the-country-during-the-tenure-of-pm-narendra-modi-amit-shah/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां कम हुईं : अमित शाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही