Search

 
 
 

हजारीबाग: पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

 
Hazaribagh: पुलिस ने गुरुवार को अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया. पुलिस ने चोरी की तीन चारपहिया वाहनों को बरामद किया. वहीं इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस के पास गाड़ी चोरी होने की लगातार शिकायत मिल रही थी. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम बनाई और वाहन चोरों को पकड़ लिया. बताया जाता है कि हजारीबाग के सात माइल के पास दीपक कुमार ने 22 जुलाई को आवेदन दिया था कि उनकी गाड़ी बोलेरो पिकअप वाहन चोरी हो गई है. इसे भी पढ़ें- सोनिया">https://lagatar.in/eds-questioning-of-sonia-gandhi-ends-called-again-on-july-25-congress-said-bjp-wants-opposition-free-india/">सोनिया

गांधी से ईडी की पूछताछ खत्म, 25 जुलाई को फिर बुलाया, कांग्रेस ने कहा, भाजपा विपक्ष मुक्त भारत चाहती है आवेदन के आधार पर विष्णुगढ़ थाने में कांड 139/22 अंकित किया गया और वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया. पदाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाकर छापेमारी की गई. इसमें तकनीकी टीम की भी मदद ली गई. महज 12 घंटे के अंदर चोरी की गाड़ी को बरामद कर लिया गया. इस मामले में बिट्टू कुमार और राजीव कुमार को रानीगंज थाना अंतर्गत जीटी रोड से गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर दो अन्य अपराधी प्रसनजीत व अखिलेश की गिरफ्तारी हुई. इन लोगों की निशानदेही पर चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गईं. चारों आरोपी बोकारो जिले के हैं. इसे भी पढ़ें- केंद्रीय">https://lagatar.in/bjp-trying-to-throttle-democracy-by-misusing-central-agencies-congress/">केंद्रीय

एजेंसियों का दुरूपयोग कर भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने में लगी है : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही