Search

 
 
 

हजारीबाग : 60 एकड़ में हो रही पोस्ते की खेती को किया गया नष्ट, अनुमानित कीमत 8 करोड़

 
Chauparan, Hazaribagh: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई की गई. बरही इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा के नेतृत्व में छापेमारी दल ने चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत देहर पंचायत के मुरनिया गांव में 50 से 60 एकड़ वन क्षेत्र भूमि पर लगे पोस्ते की खेती को एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर लगा कर नष्ट किया. इस संदर्भ में दोषियों को चिन्हित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. वन विभाग के कर्मियों की मानें, तो विनिष्ट अफीम फसल की अनुमानित कीमत 7 से 8 से करोड़ है. इस अभियान के लिए गठित संयुक्त छापेमारी दल में सीआरपीएफ- 22 बटालियन के सहायक समादेष्टा, वन विभाग के वनपाल अयूब अंसारी, चौपारण थाना के दारोगा अरुण रवानी के अलावा चौपारण थाना तथा सीआरपीएफ- 22 बटालियन के जवान एवं थाना के रिर्जव बल के जवान शामिल थे. इस संबंध में बरही इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा ने बताया कि संयुक्त छापेमारी अभियान में अभियान के दौरान टीम द्वारा आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को नशा मुक्ति उन्मूलन के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए अफीम का खेती और सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-to-the-accused-of-raping-a-minor-4-court-news-together/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही