Search

 
 
 

हजारीबाग: बड़कागांव में JJMP ने चिपकाए पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त

 
Hazaribagh: जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के जुगरा-चेपा सड़क स्थित चंदन टिलहा के फुटानी चौक पर झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) संगठन की ओर से पोस्टर चिपकाया गया. पोस्टर के माध्यम से ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया है कि काम शुरू करने से पहले संगठन के अभिजीत से मिले, अन्यथा फौजी कार्रवाई की जाएगी. नक्सली पोस्टर से दहशत का माहौल हो गया. इसकी सूचना बड़कागांव थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पोस्टर को उखाड़ कर जब्त कर लिया. पोस्टर में सभी ठेकेदारों को सूचित करते हुए कहा गया है कि कोई भी काम चालू करने से पहले जेजेएमपी संगठन के अभिजीत जी से बात करे. पोस्टर के अनुसार उसके बाद ही काम चालू किया जाए. अगर बिना बात किए हुए कोई ठेकेदार काम चालू करेगा, तो उस पर जेजेएमपी संगठन फौजी कार्रवाई करेगी. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-is-continuously-attacking-pm-modi-said-today-pm-will-have-to-listen-to-the-public-gst-will-have-to-be-withdrawn/">राहुल

लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा इसकी जिम्मेवारी संगठन की नहीं, बल्कि ठेकेदार की होगी. पोस्टर में टीपीसी मुर्दाबाद, जेजेएमपी जिंदाबाद, नवजनवादी क्रांति जिंदाबाद और दीर्घकालीन लोकायुद्ध जिंदाबाद जैसे नारे लिखे गए हैं. पोस्टर में जेजेएमपी संगठन के अभिजीत निवेदक भी हैं. जहां पोस्टर चिपकाया गया है, वहां से 500 मीटर की दूरी पर लंगातू गांव में एनटीपीसी और त्रिवेणी कंपनी का कार्यालय है. बड़कागांव में कई माह बाद किसी संगठन की ओर से पोस्टर चिपकाया गया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पहुंचकर पोस्टर जब्त किया है. इसके साथ ही पोस्टर चिपकाने वालों की तलाश की जा रही है. उसे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- मोतिहारी">https://lagatar.in/motihari-nia-arrested-maulana-asghar-ali-used-to-operate-anti-national-activities-by-staying-in-the-mosque/">मोतिहारी

: NIA ने मौलाना असगर अली को किया गिरफ्तार, मस्जिद में रहकर देश विरोधी गतिविधियों को करता था ऑपरेट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही