Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: विभावि के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने सोमवार को बैठक की. बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार गुप्ता और संचालन विनोद कुमार ने की. बैठक में संघ ने विश्वविद्यालय में शिक्षण संबंधी लचर व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया. संघ ने इसे लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें- क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत   
बताया जाता है कि संघ वर्तमान कुलपति के रवैये से खफा है. संघ राज्यपाल और मंत्री से मिलकर उन्हें कुलपति की कार्यशैली से अवगत कराएगा. बैठक में विश्वविद्यालय के अध्यापन और परीक्षा समय से ना पूरा होने के साथ-साथ वेतन संबंधी मांगों को भी उठाया गया. संघ विभावि की व्यवस्था में सुधार के साथ इन मांगों को भी राज्यपाल से समक्ष रखेगा. बैठक में 11 सूत्री मांगों का एक खाका तैयार किया गया. इस मांग पत्र को राज्यपाल को दिया जाएगा. बैठक में सुकल्याण मोइत्रा, सुबोध सिंह, शिवगीत और सुबोध मंडल समेत कई शिक्षक शामिल थे. इसे भी पढ़ें- जापान">https://lagatar.in/modi-said-in-japan-i-do-not-have-butter-i-have-the-habit-of-drawing-a-line-on-a-stone/">जापान

में मोदी बोले- मुझे मक्खन नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने की आदत   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही