Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पवई के डीलर ने डकारा गरीबों का निवाला, कार्डधारियों ने काटा बवाल

Chouparan : चौपारण स्थित पांडेयबारा के पवई में डीलर चंद्रमणी साव पर ग्रामीणों का निवाला डकारने का आरोप लगाकर शुक्रवार को लाभुकों ने जमकर हंगामा किया. एमओ ने भी डीलर पर लगे आरोप की पुष्टि कर दी है. डीलर का लाइसेंस संख्या - 7/02 है. ग्रामीणों ने बताया कि मार्च माह का राशन डीलर डकार गया. इसको लेकर कार्डधारियों ने डीलर की जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर जमकर हंगामा किया. कार्डधारियों की शिकायत पर चौपारण-2 जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, मुखिया रेखा देवी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, समाजसेवी अशोक सिंह सहित कई लोग पहुंचे और जानकारी प्राप्त की. मौके पर से जन प्रतिनिधियों ने एमओ कारू राम को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर एमओ स्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

डीलर के सामने ही आरोपों की बौछार

कार्डधारियों ने डीलर चंद्रमणी साव के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर 13 मार्च को ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और अभी तक राशन नहीं दिया. पूछने पर आज-कल कहकर टाल मटोल करता रहा. इतना ही नहीं डीलर झांसा मारकर कभी-कभी माह में दो बार ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है. पूछने पर बोलता है कि जहां जाना है जाओ, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा. वहीं कार्डधारी भागीरथ साव और राजेंद्र सिंह सहित लगभग सौ कार्डधारियों ने आक्रोश व्यक्त करते कार्रवाई की मांग की और एमओ को लिखित आवेदन दिया. एक कार्डधारी रुकमणी देवी, पति : तालो यादव (पवई) राशन कार्ड संख्या 202002924625 ने फरवरी और मार्च माह का राशन नहीं देने की शिकायत की. वहीं कार्डधारी राजेंद्र सिंह (पवई) ने कहा कि लगभग दो साल से चीनी वितरण नहीं किया गया है.

जांच में कार्डधारियों की शिकायत सही मिली, एमओ को डीलर ने नहीं दी पंजी

इस संबंध में एमओ कारू राम ने बताया कि डीलर चंद्रमणी साव के खिलाफ कार्डधारियों की शिकायत पर जांच करने गए, तो शिकायत सही पायी. उन्होंने कहा कि कार्डधारियों के आवेदन के आलोक में जांच प्रतिवेदन वरीय पदाधिकारी के पास भेज दिया जाएगा. वरीय पदाधिकारी के आदेश के अनुसार डीलर पर कार्रवाई की जाएगी. जांच के क्रम में डीलर से पंजी मांगने पर नहीं दिया गया. उसके बाद गोदाम का निरीक्षण किया, जिसमें अप्रैल माह का राशन पाया गया. दुकान में कहीं भी सूचना पट्ट नहीं लगा था.

डीलर की साफगोई

ग्रामीणों और कार्डधारियों की ओर से लगाए गए आरोप को झुठलाते हुए डीलर चंद्रमणी साव ने सफाई दी कि मार्च माह में फिंगर लगवाकर सभी कार्डधारियों के बीच राशन वितरण कर दिया गया है.

क्या कहती हैं मुखिया

इस प्रकरण में मुखिया रेखा देवी ने कहा कि कार्डधारियों से डीलर के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी. इस बारे में तीन दिन पहले भी एमओ से मोबाइल पर बात की थी. उन्होंने कहा कि डीलर की ओर से गरीबों का हक छीना जाना गलत है. मुखिया ने कहा कि माह में रविवार को छोड़कर सभी दिन दुकान खुली रहनी चाहिए, ताकि किसी कार्डधारी को परेशानी नहीं उठानी पड़े. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी इस तरह के आरोप इस डीलर पर कई बार लग चुके हैं. इसे भी पढ़ें : खुद">https://lagatar.in/voter-and-uid-card-is-not-asking-for-self-identity-and-villagers/">खुद

की पहचान नहीं और ग्रामीणों से मांग रहा वोटर और यूआईडी कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही