Search

 
 
 

हजारीबाग : गुड फ्राइडे पर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन

 
Hazaribagh:  गुड फ्राइडे के मौके पर चार माइल स्थित चर्च में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. फादर की अगुवाई में प्रभु यीशु को याद किया गया. साथ ही अपने पापों का प्रायश्चित किया. फादर ने बताया कि इस दिन को ईसा मसीह के मृत्यु दिवस के रुप में मनाया जाता है गुड फ्राइडे. इस दिन प्रभु के अंतिम वाक्यों को प्रार्थना के दौरान व्यक्त किया जाता है. गुड फ्राइडे के तीन दिन के बाद ईस्टर का पर्व मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी नये काम की शुरुआत नहीं की जानी चाहिए. जमीन पर कुदाल या फावड़ा नहीं लगे इसलिए इस दिन बागवानी और खेती के कार्य भी नहीं किए जाते हैं. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के आधार पर ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे इसलिए मनाते हैं, क्योंकि इसी दिन प्रेम व शांति के मसीहा प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था. जिन्हें धार्मिक कट्टरपंथियों ने रोम के शासक से शिकायत करके उन्हें सूली पर चढ़वाने का काम किया था. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/election-commission-and-ed-should-investigate-the-property-of-bjp-candidate-from-dhanbad-dhullu-mahato-saryu-rai/">धनबाद

से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की संपत्ति जांचे चुनाव अयोग व ईडी- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही