Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रक्तदान कर बचाई गर्भवती महिला की जान, थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए लगा ब्लड डोनेशन कैंप

Hazaribagh : सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के सदस्य रवि कुमार ने रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई. दरअसल यूथ विंग के पदाधिकारियों को इचाक के बरका कला निवासी विक्की कुमार ने सूचना दी कि उनकी पत्नी को नेगेटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है. यूथ विंग के पदाधिकारियों ने इसी बीच शहर के महेश चौक निवासी रवि कुमार से रक्तदान करने का आग्रह किया. वह शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ऑफ अस्पताल पहुंचे. वहां ब्लड बैंक और रक्तदान किया. समय पर ब्लड मिल जाने की वजह से गर्भवती महिला की जान बच गई. मौके पर यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, डॉक्टर वी वेंकटेश, विकास तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  पांच">https://lagatar.in/the-number-of-corona-patients-increased-in-jharkhand-after-five-months-eight-districts-are-in-the-grip-of-corona/">पांच

माह बाद झारखंड में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, आठ जिले कोरोना की चपेट में
मौके पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने रक्तदाता रवि कुमार के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता. महिला के पति विक्की कुमार ने रक्तदाता रवि कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह परिवार के लिए देवदूत बनकर आए. मौके पर रक्तदाता रवि कुमार ने कहा कि रक्त जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. हमें इसे दूसरों को देकर उसकी जिंदगी अवश्य बचानी चाहिए. एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है.

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगा रक्तदान शिविर

[caption id="attachment_600124" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/blood-donation-04_58.jpg"

alt="थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगा रक्तदान शिविर" width="1600" height="1260" /> थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए लगा रक्तदान शिविर[/caption]   वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर का शुभारंभ विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के एमबीए डिपार्टमेंट के डॉ. सरोज रंजन ने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर किया. उसके बाद लक्ष्य खंडेलवाल, सतीश कुमार, विशाल कुमार, राजकुमार ठाकुर, दशरथ यादव, अमित कुमार महतो, मो. साजिद, कुमारी खुशबू वर्मा, आर्यन चौहान, राजा दत्ता, कुमारी अन्नू, ओम प्रकाश प्रजापति, कारू प्रजापति, महाराणा सिंह, विनोद कुमार सिंह, प्रियंका, राजेश प्रसाद समेत कई लोगों ने रक्तदान किया. वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा, मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन आर खैरी, मुरली प्रजापति, उदय कुमार, मधु कुमारी आदि का विशेष सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें : हौसले">https://lagatar.in/bravely-won-the-battle-of-life-17-year-old-youth-forced-the-bear-to-run-away/">हौसले

से जीती जिंदगी की जंग, 17 साल के युवक ने भालू को भागने पर कर दिया मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही