Search

हजारीबाग : कोविड की संभावित चौथी लहर को लेकर तैयारी, किया गया मॉक ड्रिल

Gaurav Prakash  Hazaribagh : कोरोना के संभावित चौथी लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमा एक्टिव मोड में है. इसी को लेकर हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना से संबंधित किसी भी घटना से निपटने के लिए और तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को मॉक ड्रिल किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं में जरूरी चीजें आइसोलेशन वार्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर युक्त बेड आदि का निरीक्षण किया गया. साथ ही एम्बुलेंस से कोरोना पॉजिटिव मरीज को आईसीयू बेड तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास स्वास्थ्य कर्मियों ने पीपीई किट पहन कर किया.

कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए अस्पताल पूरी तरह तैयार : सुपरिंटेंडेंट 

मॉक ड्रिल करने के बाद मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट डॉ. विनोद कुमार ने जानकारी दी कि यहां दो ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं. दवा की कोई कमी नहीं है. सभी प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी हैं. अगर संक्रमण फिर से फैलता है, तो यहां शत-प्रतिशत तैयारी है.

मॉक ड्रिल सफल, कोरोना से निबटने के लिए पूरी तैयारी : सिविल सर्जन

वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर सरयू प्रसाद ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य अपनी तैयारी को परखना है. साथ ही हम यह भी समझते हैं कि हमारे पास जो उपकरण हैं वह काम कर रहा है या नहीं. विभाग के आदेश के आलोक में उन लोगों ने मॉक ड्रिल किया है. जहां स्वास्थ्य कर्मी से लेकर एंबुलेंस कर्मी तक ने बेहतरीन काम करके दिखाया है. पहले जब कोविड आया था, तो हम लोगों के लिए वह चुनौती थी और यह एकदम नई बीमारी थी. लेकिन अब हम लोग प्रशिक्षित हो चुके हैं. अगर फिर से कोरोना आता है, तो हम लोग उससे निपट सकते हैं. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सभी कोई सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/social-distancing-flouted-at-registration-counter-in-health-department-sadar-hospital-on-corona-alert/">कोरोना

अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp