Search

 
 
 

हजारीबाग: श्रीगणेश महोत्सव की तैयारी जोरों पर, भक्तों में उत्साह

 
Hazaribagh: गणेश महोत्सव को लेकर भक्त काफी उत्साहित हैं. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. बुढ़वा महादेव में भी इसकी तैयारी की जा रही है. बुढ़वा महादेव गणेश पूजा समिति जांबाज क्लब ने इसकी जानकारी दी. क्लब के सदस्य गोलू कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर हजारीबाग में 31 अगस्त से चार दिवसीय श्रीगणेश का शुभारंभ होगा. तीन सितंबर को बुढ़वा महादेव से पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर एकदंत की आकर्षक प्रतिमा बनवाई जा रही है. कहा कि बुढ़वा महादेव परिसर में दुर्गा मंदिर के निकट गणपति पूजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
इस क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2015 से समिति की ओर से गणपति पूजन किया जा रहा है. महोत्सव की तैयारी में उपाध्यक्ष जयराज, रोहन राज, सागर कुमार और पीयूष कुमार लगे हुए हैं. बता दें कि इसके अलावा शहर में स्टेट बैंक के निकट शिवाजी नगर में महाराष्ट्र की तर्ज पर मराठी दस दिवसीय गणपति महोत्सव मनाते हैं. यहां की पूजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह व्यवसायी होटल प्रिंस के संचालक अजय गुप्ता की देखरेख में होगी. वहीं बाडम बाजार स्थित बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी में महंत विजयानंद दास के नेतृत्व में श्रीगणेश की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से की जाएगी. इसे भी पढ़ें– मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही