Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ कार्यक्रम की तैयारी जोरों, पोस्टर से विधायक जी गायब…चर्चा

Hazaribagh : ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ कार्यक्रम को लेकर हजारीबाग में भी भाजपा जोर-शोर के साथ तैयारियों में जुट गई है. हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा शहर के सभी चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाकर आम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव करने के लिए चलें. हाल के दिनों में देखा जाए, तो जयंत सिन्हा के खिलाफ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा किए हैं और बताया है कि वह हजारीबाग से लापता रहते हैं. लेकिन अब चुनाव का समय नजदीक आ रहा है और ऐसे में हर जनप्रतिनिधि चाहता है कि वह आम जनता के बीच उपस्थित रहे. ऐसे में सांसद जयंत सिन्हा पोस्टर-बैनर का सहारा ले रहे हैं और पूरे शहर को ही बैनर-पोस्टर से पाट दिया है. इसे भी पढ़ें :  झारखंड">https://lagatar.in/more-than-six-and-a-half-lakh-registered-unemployed-in-jharkhand-2024-elections-will-become-an-issue-see-figures/">झारखंड

में 6.76 लाख निबंधित बेरोजगार, 2024 के चुनाव में बनेगा मुद्दा, देखें आंकड़े
पिछले दिनों रामगढ़ में जयंत सिन्हा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम लोगों से अपील भी की. उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी. वह हजारीबाग पहुंच तो नहीं सके, ऐसे में बैनर-पोस्टर के जरिए ही आम लोगों से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर में सदर विधायक का न तो नाम और न ही कहीं तस्वीर नजर आ रही है. एक बार फिर पोस्टर में दोनों के बीच की दूरियों को जगजाहिर कर दिया है. इससे पहले भी कई बार ऐसे पोस्टर लग चुके हैं. रामनवमी में भी दोनों का अलग-अलग था खेमा रामनवमी पर्व के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने दल-बल के साथ जुलूस में हिस्सा लिया, तो जयंत सिन्हा अपने खेमे के साथ रामनवमी में नाचते और तलवार भांजते हुए नजर आए. हजारीबाग में यह कोई नई बात नहीं है. इसके पहले भी कई ऐसे दृश्य उजागर हो चुके हैं, जो उन दोनों की मौन दूरियों को सहज बयां करते नजर आते हैं. हालांकि दोनों ने पार्टी अनुशासन के तहत कभी एक-दूसरे की खिलाफत जुबां से करते नजर नहीं आए. लेकिन हर आम व खास लोगों की जुबां पर दोनों की दूरियों का जिक्र सुना जाता रहा है. एक बार फिर पोस्टर में यह दूरियां दिखाई दे रही है. इसे भी पढ़ें : डेढ़">https://lagatar.in/truck-loaded-with-doda-worth-1-5-crore-caught-driver-arrested-used-to-earn-two-thousand-profit-per-kg/">डेढ़

करोड़ का डोडा लदा ट्रक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार, किलो में कमाता था दो हजार मुनाफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही