Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष ने एसपी से की मुलाकात

डीजे बजाने को लेकर अखाड़ाधारियों पर हुए केस में सभी को दोषमुक्त करने की मांग अखाड़ाधारियों को परेशानियों से निजात दिलाना है मेरा कर्तव्य : कुणाल यादव Hazaribagh : हजारीबाग की ख्यातिपूर्ण और ऐतिहासिक रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति और अमन के साथ संपन्न होने के बाद कई अखाड़ाधारियों के ऊपर विभिन्न थानों में डीजे बजाने को लेकर केस कर दिया गया है. इसको लेकर अखाड़ा धारियों में भय का माहौल है. साथ ही कई अखाड़ाधारियों के ऊपर शांति भंग करने का भी केस किया गया है. इन सब मामलों को लेकर हजारीबाग रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चोथे से मुलाकात की. इस संबंध में रामनवमी महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए यह मांग की कि डीजे संबंधित जो भी केस दर्ज हैं, उन्हें हटाया जाए. साथ ही अन्य मामलों में जो निर्दोष हैं, उन्हें दोषमुक्त किया जाए. इसे भी पढ़ें :गोड्डा">https://lagatar.in/godda-cm-lays-foundation-stone-of-auditorium-in-eklavya-girls-residential-school/">गोड्डा

: सीएम ने एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय में ऑडिटोरियम का किया शिलान्यास

एसपी ने मांगों पर विचार करने का दिया आश्वासन

इन मांगों पर पुलिस अधीक्षक ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी निर्दोष के ऊपर कार्रवाई नहीं की जाएगी. अनुसंधान करने के बाद जो भी शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने के दोषी पाए जाएंगे सिर्फ उन्हीं पर कार्रवाई की जाएगी. जो निर्दोष हैं उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा. रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष कुणाल यादव ने अखाड़ा धारियों व राम भक्तों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अंतिम समय तक उनके साथ खड़े रहेंगे. उन्हें उनकी परेशानियों से निजात दिलाकर रहेंगे. इसे भी पढ़ें :पूर्व">https://lagatar.in/former-cm-babulal-marandi-gave-a-call-to-go-to-ranchi/">पूर्व

सीएम बाबूलाल मरांडी ने किया रांची चलने का आह्वान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही