Search

 
 
 

हजारीबाग : शहर में निकला मुहर्रम की सातवीं का जुलूस

 
Hazaribagh : हजारीबाग शहर में मुहर्रम की सातवीं का जुलूस बुधवार को निकाला गया. इसमें पगमिल, हाशिमया कॉलोनी, लोहसिंगना, मंडई समेत कई जगहों के अकीदतमंदों ने भाग लिया. सभी लोगों का जुटान इंद्रपुरी चौक पर हुआ. इसमें पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राजद नेता संजर मलिक, टिंकू खान, शब्बीर अली, शकील बिहारी, शौकत अनवर राजू, रुस्तम अंसारी, जग्गू खान, शमशेर खान समेत कई लोग शामिल हुए. इधर शहर के डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, लोहसिंगना, पगमिल, मंडई, खीरगांव, सुभाष मार्ग, ग्वालटोली समेत एक दर्जन से अधिक इमामबाड़ों में चहल-पहल तेज हो गई. पैकाहे पांवों में घुंघरू और मोर के पंख पहनकर एक-दूसरे के इमामबाड़ों में प्रतीक स्वरूप संदेशवाहक के रूप में आने-जाने लगे. इस दौरान इस्लाम को जिंदा रखनेवाले हसन-हुसैन की शहादत की आवाज भी गूंजने लगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-389.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर गुरुवार से छड़वा के कर्बला मैदान में तीन दिवसीय मुहर्रम मेले का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में छड़वा मुहर्रम कमेटी के प्रवक्ता साजिद अली खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है. जिले के कटकमसांडी, कटकमदाग, इचाक, सदर प्रखंड के विभिन्न मौजा के अखाड़ा धारी अपने-अपने अखाड़े साथ वहां गगनचुंबी निशान के साथ उपस्थित होंगे. लोग खेल तमाशे और पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब भी दिखाएंगे.  

22 अखाड़ेधारियों का होगा जुटान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-390.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> छड़वा के कर्बला मैदान में 22 अखाड़ेधारियों का जुटान होगा. इनमें बलियंद, गदोखर, हेदलाग, पकरार, नवादा, डांड़, पिचरी, भूसवा, कबातू, पबरा, हरना, रोमी, खुटरा, डोकरा, लुपुंग, सुलमी, सारूगारू, डुमरॉन, मंडई, कंचनपुर आदि शामिल हैं. इन जगहों से लगातार तीन दिनों तक छड़वा मुहर्रम मैदान में अखाड़ाधारी आएंगे. मुहर्रम की दसवीं तारीख शनिवार को यह मेला हजारीबाग वासियों को विशाल मेले के रूप में देखने को मिलेगा.   इसे भी पढ़ें: कारगिल">https://lagatar.in/governor-pays-tribute-to-martyred-soldiers-on-kargil-vijay-diwas/">कारगिल

विजय दिवस पर राज्यपाल ने दी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही