Search

 
 
 

हजारीबाग: ईद-मिलादुन्नबी पर निकलेगा जुलूस, होंगे कई कार्यक्रम

 
Hazaribagh: चौपारण में पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड के कई क्षेत्र में कार्यक्रम होंगे और जुलूस निकाला जाएगा. इसके लिए गांव-मुहल्लों में जुलूस की तैयारियां जोरों पर चल रही है. मोहल्लों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है. गलियों में झंडे लगाए जा रहे हैं. कई इलाकों में ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर कल जुलूस निकाले जाएंगे. गाजे-बाजे व इस्लामी झंडों के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले जाएंगे.
इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
इसमें मुख्य रूप से चौपारण चतरा मोड़ स्थित औलाद कॉलोनी, ताजपुर, चौपारण बस स्टैंड, तेतरिया, महाराजगंज, दादपुर, चैयकला, केवला, कोयली, परसांवा, अमरौल, भदेल, सिंघरावा, केसठ व कमलवार सहित कई इलाकों से जुलूस निकाला जाएगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत चयकला मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर ने बताया कि चयकला पंचायत से जुलूस-ए-मोहम्मदी हजरत दुलाह शाह बाबा की मजार के पास से रविवार की सुबह आठ बजे निकाला जाएगा. जुलूस का आगाज तिलावते कुरान से शुरू होगा. जुलूस महराजगंज तक जाएगी, जहां देश में अमनोचैन की दुआ के बाद जुलूस का समापन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही