Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रोफेसर शत्रुघ्न ने मनीष जायसवाल को भेंट की पुस्तक

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के प्रोफेसर सह इतिहासकार शत्रुघ्न पांडेय ने रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल से मिले. प्रोफेसर ने विधायक को शहीद जय मंगल पांडेय और 1857 का स्वतंत्रता समर पर लिखी अपनी पुस्तक भेंट की. मौके पर शहीद जय मंगल पांडेय के वंशज सच्चिदानंद पांडेय भी मौजूद थे. प्रो. शत्रुघ्न पांडेय ने स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका के बारे में विधायक को बताते हुए कहा कि 1857 के राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन स्वतंत्रता समर झारखंड में किसी स्वतंत्रता सेनानियों का नाम राष्ट्रीय मानचित्र पर नहीं है, जबकि स्वतंत्रता संग्राम 1857 की लड़ाई में जय मंगल पांडेय ने अहम भूमिका निभाई थी. बताया कि इसमें झारखंड के कई क्रांतिकारी सपूतों ने इनको सहयोग किया था. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के जरिए गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सामने लाने का प्रयास है. बताया कि शहीद जय मंगल पांडेय के साथ डेढ़ सौ भारतीय सैनिकों को एक साथ क्रूरतापूर्वक चतरा के तालाब पर फांसी पर लटका दिया गया था. इससे पहले शहीद जय मंगल पांडेय और नादिर अली ने एक घंटे के युद्ध में 56 अंग्रेजी सैनिकों को भी फांसी से पहले मार गिराया था. इसके बाद झारखंड और बिहार से अंग्रेज भाग गए. दोबारा उन लोगों ने पलटकर नहीं देखा. इस बड़े क्रांतिकारी को राष्ट्रीय पहचान की जरूरत है. हजारीबाग धरती, जहां शहीद जय मंगल पांडेय ने जन्म लिया, वहां की पहचान की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/many-leaders-including-pm-modi-congratulated-jagdeep-dhankhar-on-being-elected-vice-president/">उपराष्ट्रपति

चुने जाने पर जगदीप धनखड़ को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
कहा कि इसके साथ ही चतरा का इतिहास और चतरा की पहचान भारतीय मानचित्र हो, इसके लिए जन- जन को इस इतिहास को बताने की आवश्यकता है. वहीं मनीष जायसवाल ने बताया कि कहीं ना कहीं भारत की आजादी की लड़ाई की शुरुआत यहीं से हुई थी. जयमंगल पांडेय का इतिहास लोगों तक पहुंचे, ऐसा प्रयास होना चाहिए. विधायक ने इस पहल के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं भी दीं. मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता संजय कुमार मेहता, अमित चौबे और नवलेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/jdu-will-not-be-included-in-modi-cabinet-decision-on-rejection-of-demand-for-two-ministerial-posts/">मोदी

कैबिनेट में शामिल नहीं होगा JDU, दो मंत्री पद की मांग खारिज होने पर फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही