Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बरही में बैक टू स्कूल कैंपेन पर कार्यक्रम, जिले में 300 बच्चे हैं ड्रॉपआउट

Advertisement
Advertisement
Barhi : शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल से जोड़ने और विद्यालय में नामांकन करवाने के उद्देश्य से जिले में बैक टू कैंपेन कार्यक्रम की शुरुआत की गई. बीडीओ सी आर इंदीवर की अध्यक्षता में प्लस टू उच्च विद्यालय से कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैसे सभी बच्चे जो नामांकन के बाद विद्यालय छोड़ चुके हैं, छूट गए हों या बाहर चले गए हों अथवा अबतक किसी कारणवश नामांकन नहीं हो सका हो, वैसे बच्चों को विद्यालय में नामांकन करवा कर पढ़ने के लिए प्रेरित करना है. इसी निमित नामांकन के लिए यह विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :कांटाटोली">https://lagatar.in/electricity-department-will-remove-the-wire-and-pole-obstructing-the-construction-of-kantatoli-flyover-in-7-days/">कांटाटोली

फ्लाईओवर निर्माण में बाधक तार और पोल 7 दिन में हटाएगा बिजली विभाग

22 जून से 15 जुलाई तक अभियान

यह कार्यक्रम 22 जून से 15 जुलाई तक चलाया जाना है. जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले में ऐसे 300 बच्चों की संख्या का पता चला है. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ सहित प्रमुख मनोज रजक, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, विधायक प्रतिनिधि सुनील साहू आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर बीपीएम अरुण कुमार, विभिन्न विद्यालय के शिक्षक और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बीडीओ ने सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. बीपीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक गांव में चलाए जाएंगे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-public-servants-warned-to-surround-chief-ministers-residence/">साहिबगंज

: जनसेवकों ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की दी चेतावनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही