Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : प्रगतिशील किसानों ने कृषि उत्पादों की लगाई प्रदर्शनी

Advertisement
Advertisement
एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन Hazaribagh: आत्मा कार्यालय परिसर शंकरपुर, हजारीबाग में बुधवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. किसान मेला का उद्घानटन प्रशिक्षु आईएएस सह सहायक समाहर्त्ता सुलोचना मीणा ने दीप जलाकर किया. किसान मेला में हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखण्डों से लगभग 1000 किसानों ने भाग लिया. महिला कृषकों ने बढ़-चढ़ कर इसमें हिस्सा लिया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी. मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक, हजारीबाग ने भी किसानों को संबोधित किया. एन यूनिट रिसर्च संस्था ने नशामुक्ति अभियान तथा मिलेट मिशन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. किसान मेला में कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, भूमि संरक्षण, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, इफको, नेटाफेम एवं अन्य संबंधित संस्थाओं ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/hemant-has-killed-the-desires-of-poor-unemployed-people-babulal/">हेमंत

ने की गरीब बेरोजगारों के अरमानों की हत्या- बाबूलाल

किसानों को दिये गये पुरस्कार

कृषि विज्ञान केन्द्र, मांडू के कृषि वैज्ञानिक डॉ. इन्द्रजीत कुमार द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी दी गयी. साथ ही कृषकों के खेती संबंधी समस्याओं का निदान किया गया. किसान मेला में कृषकों द्वारा काफी मात्रा में अपने कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस ने किसानों के बीच पुरस्कार का भी वितरण किया. लगभग 30 प्रदर्शनियों पर कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिये गये. पुरस्कार के रूप में स्प्रेयर तथा कृषि टूलकिट कृषकों को दिये गये.

मौके पर कई अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर संतोष कुमार संयुक्त कृषि निदेशक उत्तरी छोटानागपुर परिक्षेत्र हजारीबाग, असीम रंजन एक्का जिला कृषि पदाधिकारी हजारीबाग, प्रदीप कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी हजारीबाग, पंचानन उराँव जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी हजारीबाग, प्रेम प्रकाश सिंह डीडीएम नाबार्ड हजारीबाग, विल्सन आनंद कुजूर जिला कृषि अभियंता हजारीबाग, वीणा टुडू कनीय पौधा संरक्षण पदाधिकारी हजारीबाग, राजकुमार साहू जिला उद्यान पदाधिकारी हजारीबाग, अनूप हेम्ब्रम भूमि संरक्षण सर्वेक्षण पदाधिकारी, हजारीबाग, राहूल राज महली जिला योजना एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, अलका कुमारी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी (प्रक्षेत्र), निकीता कुमारी सहायक निदेशक उद्यान, अमर लकड़ा सहायक निदेशक, सांख्यिकी, अनुरंजन, परियोजना निदेशक आत्मा हजारीचाग, रजनीश आनंद उप परियोजना निदेशक आत्मा हजारीबाग, इन्द्रजीत कुमार कृषि विज्ञान केन्द्र, मांडू के कृषि वैज्ञानिक सहित संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय एवं जिला कृषि कार्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आजसू">https://lagatar.in/ajsu-demands-that-the-government-should-cancel-the-fir-lodged-against-jssc-cgl-candidates/">आजसू

ने की मांग, JSSC-CGL अभ्यर्थियों पर दर्ज प्राथमिकी निरस्त करे सरकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही