Search

 
 
 

हजारीबाग: प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन ने मनाई जयनारायण बेदिया की पुण्यतिथि

 
Hazaribagh: राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन सीटू के नेता प्रदीप रजक के रेलीगढ़ा स्थित आवासीय कार्यालय में कॉमरेड जयनारायण बेदिया की प्रथम पुण्यतिथि एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम यूनियन के सभी साथियों ने एक मिनट का मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर शाखा सचिव प्रदीप रजक ने कहा कि जय नारायण बेदिया नेकदिल इंसान थे. वे अपने जीवन काल में यूनियन एवं मजदूरों के प्रति संघर्षशील रहे. मजदूरों की समस्याओं की आवाज बुलंद करते हुए लड़ाई लड़ते रहे. वे मजदूरों के मसीहा थे. इसे भी पढ़ें- राहुल">https://lagatar.in/rahul-is-continuously-attacking-pm-modi-said-today-pm-will-have-to-listen-to-the-public-gst-will-have-to-be-withdrawn/">राहुल

लगातार कर रहे पीएम मोदी पर हमले, आज कहा, पीएम को जनता की बात सुननी होगी, जीएसटी वापस लेना होगा एरिया सचिव जगदीश चंद्र बेदिया ने भी अपनी बातों को रखा. यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह चंदेल के दिशा निर्देश पर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरजा बेदिया और मंच संचालन प्रदीप रजक ने किया. बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के सदस्य देवनारायण मिस्त्री, विकास कुमार, लालचंद जय राम, प्रेम राम, याकूब अंसारी, परवीन कुमार जगदीश राम, पवन बोहरा, महबूब, श्रवण कुमार, महेंद्र तुरी, घसिया मुंडा, बालक कुमार और लालू मुंडा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-grants-interim-bail-to-alt-news-co-founder-mohammad-zubair-orders-release/">सुप्रीम

कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर को अंतरिम जमानत दी, रिहा करने का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही