Search

हजारीबाग : 85 लाख की योजनाओं की मिली सौगात

सांसद व सदर विधायक ने सिरसी व ढेंगुरा में रखी विकास योजनाओं की आधारशिला ग्रामीण जनता की समस्याओं से भी रू-ब-रू हुए Hazaribagh:  बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में सांसद जयंत सिन्हा और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से 85 लाख रुपये की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी. सांसद-विधायक ने ढेंगुरा पंचायत पहुंच कर स्थानीय लोगों के बीच पिछले 10 सालों में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और विकास योजनाओं को रखा. दोनों जनप्रतिनिधि ग्रामीण जनता की समस्याओं से भी रू-ब-रू हुए. नेताद्वय ने कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिरसी में पीएम-एबीएचआईएम मद अंतर्गत करीब करीब 55 लाख की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/modi-government-is-harassing-hemant-soren-jmm/">हेमंत

सोरेन को प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार : झामुमो

स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

दोनों नेता ढेंगुरा स्थित बिरहोर टांडा में ग्रामीण विकास विभाग ग्रामीण कार्य विभाग के तहत पीएम-एबीएचआईएम मद के अंतर्गत करीब 30 लाख की लागत से प्राथमिक विद्यालय से आंगनबाड़ी केंद्र तक फेंसिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. फेंसिंग कार्य के तहत यहां करीब 6 एकड़ भूखंड में पहले बिरहोर टांडा को कांटेदार तार से घेराबंदी होगी. मौके पर विशेषरूप से स्थानीय मुखिया कंचन देवी, भाजपा कार्यकर्ता शंभू गोप, पूर्व वार्ड पार्षद बादशाह पासवान, अजय पाण्डेय, कुणाल कुमार उर्फ़ हैप्पी, राजू यादव, ज्ञान प्रकाश, उत्तम कुमार, अनिल पांडेय, मनोज पांडेय, राहुल पांडेय, सूरज गोप, विधायक प्रतिनिधि शिवपाल यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

विकास के कई कीर्तिमान स्थापित : जयंत सिन्हा

इस अवसर पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार पिछले 10 वर्षों में हजारीबाग विधानसभा विकास के क्षेत्र में अव्वल रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं. उन्होंने इसके लिए विधायक मनीष जायसवाल को विशेष धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/modi-government-wants-to-end-mnrega-jairam-ramesh/">मोदी

सरकार खत्म करना चाहती है मनरेगा : जयराम रमेश

10 वर्षों में बही विकास की गंगा : मनीष जायसवाल

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने मुझे जो जिम्मेवारी दी, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का हमेशा प्रयत्न करता हूं. उन्होंने कहा कि कटकमदाग प्रखंड विकास के मामले में सबसे पिछड़ा था. लेकिन पिछले 10 वर्षों में यहां विकास की गंगा बही और अब यह प्रखंड काफी आगे पहुंच गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp