Search

 
 
 

हजारीबाग: ईद मिलादुनबी पर बिखरा पैगंबर मोहम्मद साहब का पैगाम

 
Hazaribagh: शहर में रविवार को ईद मिलादुनबी पर पैगंबर मोहम्मद साहब का पैगाम बिखरा. इस मौके पर निकाले गए जुलूस में हजारों अकीदतमंद शामिल हुए. इसमें शहर और आसपास के गांवों से सौ से अधिक कारवां शामिल हुआ.अकीदतमंदों ने जामा मस्जिद से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला और हर मार्ग पर मोहम्मद साहब के दिए नेकी के संदेश को बिखेरा. इस दौरान सभी इमामों के अलावा कस्बा, गांवों और मोहल्लों के सदर एवं सामाजिक लोगों ने मिल कर कलाम पाक की तिलावत नात शरीफ के साथ दरुद व सलाम पढ़ते हुए जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं की टोली बढ़ती रही.
मौके पर सभी धर्मों के लोगों से मिलते हुए उन्हें मुबारकबाद, बधाइयां और शुभकामनाएं मिली. अपने वतन हिन्दुस्तान की खूबसूरती गंगा जमनी तहजीब का गवाह यह जुलूस बना. विभिन्न धर्मों और संगठन के लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया. इस मौके पर मुफ्ती काजी़ मौलाना जलील साहब, मौलाना गुलाम वारिस, मौलाना अब्दुल वाहिद मिस्बाही, मुफ्ती महबूब साहब, मुफ्ती मोबिन अहमद, मुस्तकीम मंडुल, नौशाद आलम, राजद जिला अध्यक्ष संजर मलिक, अधिवक्ता जमील खान, शमशेर, इकबाल अंसारी, डॉ जमाल हीरो, शकील बिहारी और गौस मौजूद थे.

सरदार चौक पर जुलूस रोके जाने का विरोध

सरदार चौक पर जुलूस रोके जाने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. बताया गया कि डीजे पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. कुछ जुलूस में जरूरत से ज्यादा डीजे था. इसी बात पर आपस में बहस हुई और जुलूस को रोक दिया गया. उधर से दूसरे जुलूस को भी विरोध जता रहे लोगों ने नहीं जाने दिया. फिर समाज के प्रबुद्ध लोगों और प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल पर मामले को शांत किया.

चौपारण में जुलूस में गूंजे मुस्तफा के नारे

चौपारण में पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस के अवसर पर जश्ने-ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में मरहबा या मुस्तफा के नारे गूंजते रहे. प्रखंड के चौपारण चतरा मोड़ स्थित औलाद कॉलोनी, ताजपुर, चौपारण बस स्टैंड, तेतरिया, महाराजगंज, दादपुर, चैयकला, केवला, कोयली, परसांवा, अमरौल, भदेल, सिंघरावा, केसठ व कमलवार सहित कई इलाकों से जुलूस निकाला गया. इसे लेकर मोहल्लों व गलियों और मस्जिदों को सजाया गया. जुलूस में कुछ लोग इस्लामी झंडा थामे पैदल चल रहे थे. कुछ लोग बाइक पर सवार होकर नारे लगा रहे थे.
इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
जुलूस में चयकला के जामा मस्जिद के इमाम हाफिज नूर आलम, चयकला के मुखिया प्रतिनिधि मौलाना हेलाल अख्तर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि फैजान अजमेरी के साथ-साथ पंचायत के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे. इस दौरान इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर पुलिस बल के साथ हर जगह अलर्ट रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रहे. महाराजगंज में सभी पदाधिकारियों को पगड़ी बांध कर स्वागात किया गया.
इसे भी पढ़ें– जाति">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwats-big-statement-on-caste-system-should-end-no-longer-needed/">जाति

प्रथा पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, खत्म होना चाहिए, अब जरुरत नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही