Search

 
 
 

हजारीबाग : अतिक्रमण हटाने गयी गयी वन विभाग की टीम का विरोध, पथराव

 
Chauparan, Hazaribagh: चौपारण के भगहर पंचायत के दवारी जंगल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. 5-6 अर्धनिर्मित घर तोड़ा गया. बता दें कि दवारी जंगल में वन विभाग पौधारोपण कर रहा है. इसी दौरान अतिक्रमण करके जंगल में घर बना दिया गया था. दीवार उठाकर अर्ध निर्मित घर बनाया गया था. उसी को हटाने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची थी. महिलाओं ने इसका विरोध करते हुए पथराव भी किया. अतिक्रमण हटाने के लिए प्रयुक्त जेसीबी पर पथराव करके शीशी तोड़ डाले.

ग्रामीणों ने उचित जगह पर बसाने की मांग की

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हम गरीबों को जमीन नहीं है. वहीं यहा के भू-माफिया सरकारी जमीन पर कब्जा कर बेच रहे हैं. हम लोगों को जंगल पर अतिक्रमण करने के लिए भेज दे रहा है. हम लोग गरीब आदमी कहां जाएं. मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जा रही है. ग्रामीणों ने वन विभाग से कहा कि उन्हें उचित जगह पर बसासा जाय. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-thieves-took-away-the-highway-parked-on-the-roadside/">हजारीबाग

: सड़क किनारे खड़े हाइवा को उड़ा ले गए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही