Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गोंदलपुरा कोल खनन कंपनी के विरोध में 131 दिन से जारी है धरना

Advertisement
Advertisement
चुनावी आहट शुरू होते ही बढ़ने लगा सियासी तापमान, जनप्रतिनिधि भी पहुंचने लगे ग्रामीणों के पास Hazaribagh : बड़कागांव स्थित गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना के विरोध में 131 दिनों से ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है. एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना, अदानी गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना और जेएसडब्ल्यू मोतरा कोल खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीण नारा लगा रहे हैं. इस आंदोलन का राजनीतिकरण भी शुरू हो चुका है. समस्या का समाधान करने के लिए कई बार आम सभा का भी आयोजन भी किया जाता रहा है. लेकिन कल तक सांसद और किसी भी विधायक ने सभा में हिस्सा नहीं लिया था. जब बैठक की गई, तो भी कोई जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज होती जा रही है. आलम यह है कि बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद ने भी अब इस आंदोलन को लेकर बयान देना शुरू कर दिया है और विश्वास दिलाया है कि मुख्यमंत्री से मिल कर समस्या का समाधान कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-jdu-state-presidents-instruction-strengthen-organization-in-village-increase-base-party/">रांची:

JDU प्रदेश अध्यक्ष का निर्देश : गांव में संगठन करें मजबूत, बढ़ायें पार्टी का जनाधार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/vvvv.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

ग्रामीणों को दिलाया जाएगा न्याय : अंबा प्रसाद

विधायक अंबा प्रसाद रविवार को गोंदलपुरा कोल खनन परियोजना में बैठे ग्रामीणों से मुलाकात करने के लिए पहुंचीं और फिर भरोसा दिया कि ग्रामीणों को न्याय दिलाया जाएगा. अंबा प्रसाद ने ग्रामीणों को बताया कि मॉनसून सत्र में उठाए गए सवाल का जवाब संबंधित मंत्री ने देते हुए जांच की बात कही है. गोंदलपुरा की जमीन को बंजर बताना और बहुफसला न मानना यह दर्शाता है कि अधिकारियों ने स्थल जांच नहीं कर टेबल रिपोर्ट बना कर भेज दिया है. इसकी भी जांच जल्द होगी. कंपनी उनकी जमीन नहीं छीन सकती है. वहीं ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन फर्जी मुकदमा कर उन्हें फंसा रही है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-central-mines-secretary-vivek-bhardwaj-inspected-the-closed-mines-of-the-area/">घाटशिला

: केंद्रीय खान सचिव विवेक भारद्वाज ने क्षेत्र के बंद माइंस का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही