Search

 
 
 

हजारीबाग : ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से वार्ता के बाद धरना स्थगित

 
Keredari, Hazaribagh:  राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस केरेडारी शाखा के द्वारा बीजीआर माइनिंग में पांडु से शुरू की गई ट्रांसपोर्टिंग के विरोध में बीजीआर यूनिट के अध्यक्ष परमेश्वर कुमार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने आरोप लगाया कि एनटीपीसी गुंडागर्दी पर उतारू है. आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी. इस बीच एनटीपीसी के पुलिस बल द्वारा इंटक का बैनर फाड़ दिया गया. आक्रोश बढ़ने पर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी द्वारा वार्ता की गई. कहा गया कि जिस भी जगह लोगों को जोड़ने का काम होगा, रोजगार देंगे. इंटर प्रतिनिधियों ने आश्वासन पर धरना स्थगित करते हुए कहा कि अगर लोगों को जोड़ा नहीं गया, तो पुन: धरना दिया जाएगा. मौके पर जिप सदस्य निरंजन साहू, मुखिया अमित दुबे, जीवादन साहू, जगदीश साहू, उदय वर्मा, विनय वर्मा, लोकेश कुमार, वासुदेव प्रजापति, महेश प्रजापति, महेश पासवान, संजय कुमार समेत सैकड़ों लोग थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-girl-students-were-awarded-national-medals/">हजारीबाग

: दो छात्राओं को राष्ट्रीय पदक, किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही